जिला प्रमुख शांति लाल मालवीय एवं टीम ने कोर्ट चौराहा पर किया स्वागत, जमीनी स्तर पर संगठन विस्तार के दिए निर्देश
रतलाम। जय भवानी के उद्घोष के साथ शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश शिवसेना UBT आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष नाहर सिंह गौड़ का रतलाम आगमन हुआ। इस अवसर पर रतलाम जिला प्रमुख शांति लाल मालवीय एवं उनकी टीम द्वारा कोर्ट चौराहा पर पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नाहर सिंह गौड़ ने पार्टी संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे एवं सांसद संजय राउत के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार का अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन की बड़ी कामयाबी 👎👎 कुछ देर बाद पूरी ख़बर 👇

https://youtube.com/@naradhnews2424
इस अवसर पर जिला उप प्रमुख विजय रायकवार, हरीश बैरागी, अक्षय बैरागी सहित शिवसेना UBT के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, सदस्यता अभियान तथा जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने शिवसेना UBT को रतलाम जिले में और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
जय भवानी! जय शिवसेना!
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


