3 साल तक शोषण का आरोप जबरन गर्भपात, धर्म परिवर्तन और निकाह का मामला आरोपी समीर फरार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम में युवती से तीन साल तक शोषण का आरोप, जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह कराने का मामला दर्ज

रतलाम। दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी समीर उर्फ मार्बल के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट, मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम तथा जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पीड़िता के अनुसार वर्ष 2023 में नाबालिग होने के दौरान आरोपी ने परिचय बढ़ाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने जबरन गर्भपात कराया तथा विरोध करने पर धमकियां दीं।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और जबरन निकाह कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!