भूमाफियाओं के हौसले बुलंद! सरकारी बगीचे की बाउंड्री तोड़ी, हरे-भरे पेड़ काटे, न्याय की मांग को लेकर पार्षद पहुंचे कलेक्टर-SP के दरबार”

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम। वार्ड क्रमांक 08 स्थित प्रोफेसर कॉलोनी के शासकीय बगीचे में हुई तोड़फोड़ और वृक्षों की कटाई को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। पार्षद पप्पू पुरोहित ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि अज्ञात बदमाशों द्वारा नगर निगम की बाउंड्रीवाल तोड़ने और वर्षों पुराने नीम, शीशम, जामुन सहित कई पेड़ों को काटकर शासकीय भूमि पर कब्जे की साजिश रची जा रही है।

पार्षद ने आरोप लगाया कि यह मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन है और प्रशासन द्वारा जांच के आदेश भी दिए जा चुके हैं देखिए कुछअन्य ख़बर 👇👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24, इसके बावजूद असामाजिक तत्वों ने रात के अंधेरे में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। नगर निगम द्वारा पंचनामा बनाए जाने के बावजूद अब तक न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल का पुनर्निर्माण किया गया।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि पूर्व में भी बगीचे एवं मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई थीं, जिनकी शिकायत और एफआईआर के बाद भी आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं और क्षेत्रवासियों में भय का वातावरण बना हुआ है।

पार्षद पप्पू पुरोहित सहित कालोनी ओर पर्यावरण संरक्षण ने प्रशासन से मांग की है कि अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए, निगम,सरकारी बाउंड्रीवाल का पुनर्निर्माण कराया जाए, पुनः वृक्षारोपण किया जाए तथा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए स्थायी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कार्रवाई नहीं की तो भूमाफियाओं द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जे की कोशिशें और तेज हो सकती हैं। ताजा खबरों के लिए 👇 👇
https://youtube.com/@naradhnews2424 अब निगाहें जिला प्रशासन और पुलिस पर टिकी हैं कि वे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर कब तक कार्रवाई करते हैं।
“हरे-भरे पेड़ों की हत्या और सरकारी जमीन पर नजर रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो यह केवल एक बगीचे का नहीं, पूरे शहर के पर्यावरण और कानून व्यवस्था का सवाल बन जाएगा।”
“प्रोफेसर कॉलोनी बगीचे में पेड़ों की कटाई और बाउंड्रीवाल तोड़ने के विरोध में कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपते पार्षद पप्पू पुरोहित व क्षेत्रवासी।”
“सरकारी बगीचे पर कब्जे की साजिश? भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज” | “दूसरी बार इंसाफ की गुहार, कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन” | “पेड़ काटे, दीवार तोड़ी, प्रशासन कब करेगा कार्रवाई?”👎👎

https://youtu.be/fE4F4CMGVTY?si=CWKltJjdSMAf2fIB

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!