रतलाम में प्रशासनिक सर्जरी: कई SDM बदले, शहर से लेकर सैलाना-जावरा तक नई जिम्मेदारियां, कलेक्टर का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
नारद न्यूज़24 | रतलाम

रतलाम जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश क्रमांक 309/स्थापना/2026, दिनांक 18 जून 2026 के अनुसार जिले के विभिन्न अनुविभागीय अधिकारियों (SDM) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
🔹 तरुण जैन (संयुक्त कलेक्टर)
वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) सैलाना के पद पर कार्यरत तरुण जैन को अब अनुविभागीय अधिकारी, रतलाम शहर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
🔹 श्रीमती रचना शर्मा (संयुक्त कलेक्टर)
आलोट की एसडीएम रचना शर्मा को स्थानांतरित कर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जावरा नियुक्त किया गया है।
🔹 विवेक सोनकर (प्रभारी डिप्टी कलेक्टर)

रतलाम ग्रामीण के एसडीएम विवेक सोनकर को अब अनुविभागीय अधिकारी, आलोट बनाया गया है।
🔹 सुनील जायसवाल (प्रभारी डिप्टी कलेक्टर)
जावरा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के रूप में सेवाएं दे रहे सुनील जायसवाल को अब अनुविभागीय अधिकारी, सैलाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
🔹 सुश्री आर्ची हरित (डिप्टी कलेक्टर)

रतलाम शहर की एसडीएम रहीं आर्ची हरित को स्थानांतरित कर अनुविभागीय अधिकारी, रतलाम ग्रामीण पद पर पदस्थ किया गया है।
📌 तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रशासनिक फेरबदल तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा। आदेश की प्रतियां शासन के संबंधित विभागों, संभाग आयुक्त उज्जैन, पुलिस अधीक्षक रतलाम सहित सभी संबंधित अधिकारियों और तहसीलदारों को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचनार्थ प्रेषित कर दी गई हैं।
https://youtube.com/@naradhnews2424
📌 प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
जिले में किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को शासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभिन्न अनुविभागों में कार्यों के बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं से राजस्व और प्रशासनिक कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


