रतलाम थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दो अवैध पिस्टल 06 जिंदा कारतूस एवं दो वाहन सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

*रात्रिकालीन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आर्म्स एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज*

 

रतलाम | दिनांक 19/06/2026

जिले में अपराधों की रोकथाम एवं अवैध हथियारों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 06 आरोपियों को दो अवैध पिस्टल, 06 जिंदा कारतूस एवं दो वाहनों सहित गिरफ्तार किया है। अन्य खबरों में ताजा अपडेट 👎 👎

https://youtube.com/@naradhnews2424

 

*घटना का विवरण–* दिनांक 18 जून 2026 की रात्रि थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा सैलाना रोड स्थित सिद्ध विनायक कॉलोनी के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पलसोड़ा की ओर से एक पल्सर मोटरसाइकिल एवं एक एक्टिवा स्कूटी पर सवार कुल छह युवक तेज गति से आते दिखाई दिए।

sp कार्यालय रतलाम के मार्ग दर्शित में,,,,

पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली। तलाशी के दौरान पल्सर मोटरसाइकिल चला रहे आरोपी रोहित उर्फ कृष्णा माली की कमर से एक अवैध पिस्टल मय मैगजीन तथा 04 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसी प्रकार एक्टिवा स्कूटी चला रहे आरोपी जितेन्द्र उर्फ बड़ा गोलू की कमर से एक अवैध पिस्टल मय मैगजीन एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।👇👇https://youtube.com/@mpnationalnews24

आरोपियों से हथियारों के संबंध में वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वे कोई वैध अनुमति नहीं दिखा सके तथा पूछताछ में एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे। वाहन चालकों के पास वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेज एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं पाए गए।

पुलिस ने मौके पर दोनों अवैध पिस्टल, 06 जिंदा कारतूस, पल्सर मोटरसाइकिल एवं एक्टिवा स्कूटी विधिवत जप्त कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3/181, 39/192 एवं 146/196 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

*गिरफ्तार आरोपी–*

*1.* रोहित उर्फ कृष्णा पिता नरेन्द्र माली (19 वर्ष), निवासी मंडले कॉलोनी, राऊ जिला इंदौर, हाल मुकाम विनोबा नगर, रतलाम

*2.* वरुण उर्फ बंटी पिता नन्दकिशोर भार्गव (23 वर्ष), निवासी ग्राम बाजनखेड़ा, थाना स्टेशन रोड, रतलाम

*3.* अबरार हुसैन पिता जाकिर हुसैन (26 वर्ष), निवासी पीएनटी कॉलोनी, गली नं. 02, रतलाम

*4.* जितेन्द्र उर्फ बड़ा गोलू पिता राजेन्द्र सिंह सोलंकी (34 वर्ष), निवासी ओल्ड रेलवे कॉलोनी, रतलाम

*5.* दीपेश उर्फ छोटा गोलू पिता अशोक पाल (22 वर्ष), निवासी ओल्ड रेलवे कॉलोनी, रतलाम

*6.* दीपांशु पिता गोपाल डाबी मालवीय (20 वर्ष), निवासी ग्राम भामल, थाना थांदला, जिला झाबुआ

 

*जप्त मशरूका–*

 

▪️02 अवैध लोहे की पिस्टल (मैगजीन सहित)

▪️ 06 जिंदा कारतूस (7.65 बोर)

▪️ 01 पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP-43-ZJ-7000

▪️ 01 एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MP-ZH-0933

*कुल अनुमानित कीमत : लगभग ₹1,80,000/-*

 

*सराहनीय भूमिका–* इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक अशोक दीक्षित, सहायक उप निरीक्षक विनोद कटारा, आरक्षक इमरान खान, पवन मेहता, कान्हा, रविराज सिंह, मोहन चौहान, रवि चंदेल, राजेश सेंगर, अर्जुन खींची, किशन, चालक मयंक की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather