प्रकृति का कहर! 200 वर्ष पुराने मंदिर पर गिरी बिजली, पलभर में ढह गया मुख्य शिखर
शिवपुरी जिले के ग्राम चोरानी में 200 वर्ष पुराने भगवान लक्ष्मीनारायण एवं राम मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, मुख्य शिखर ध्वस्त
शिवपुरी। जिले के शिवपुरी क्षेत्र से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम चोरानी में बुधवार देर रात एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान लगभग 200 वर्ष पुराने भगवान लक्ष्मीनारायण एवं राम मंदिर पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे मंदिर का मुख्य शिखर पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जबकि मंदिर के दो अन्य शिखरों को भी गंभीर क्षति पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात में अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली मंदिर पर गिरी। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो मुख्य शिखर पूरी तरह टूट चुका था और मंदिर परिसर में मलबा बिखरा हुआ मिला।
यह मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। करीब दो शताब्दियों पुराने इस मंदिर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना होती है तथा धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर को हुए नुकसान से पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल है। अन्य खबरों को देखने के लिए चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तथा मंदिर की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिर का सर्वे कराकर शीघ्र संरक्षण, मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग की है ताकि इस ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर को सुरक्षित रखा जा सके।
गनीमत रही कि घटना देर रात हुई, उस समय मंदिर में कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था। यदि यह हादसा पूजा के समय होता तो बड़ा जनहानि का खतरा बन सकता था। ताजा खबरों पर एक नज़र 👎
https://youtube.com/@mpnationalnews24
प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना है। ग्रामीणों ने मंदिर के संरक्षण और शीघ्र पुनर्निर्माण के लिए शासन से विशेष सहायता की मांग की है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


