21 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा बजरंग दल का पूर्व जिला संयोजक वीनू शर्मा, एक करोड़ की वसूली के लिए रची थी साजिश

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

जिला ratlam मुख्यालय स्थित एक सराफा व्यापारी के घर दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज फायरिंग के मामले में रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के 21 दिन बाद पुलिस ने इस पूरे षड्यंत्र के मास्टरमाइंड एवं बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक विनोद उर्फ वीनू शर्मा तथा उसके साथी अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों आरोपियों पर पुलिस द्वारा 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने दोनों को सागोद और मोरवनी के बीच निर्माणाधीन ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। वीनू शर्मा के कब्जे से एक देसी पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

एक करोड़ रुपये की वसूली के लिए रची गई थी साजिश

डीडी नगर थाना पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सरवन निवासी सराफा व्यापारी आदित्य सोमानी और रतलाम के सराफा व्यापारी कमल जैन के पुत्र दिव्यांश जैन के बीच शेयर मार्केट एवं एमसीएक्स के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद का फायदा उठाते हुए वीनू शर्मा ने आदित्य सोमानी से संपर्क किया और एक करोड़ रुपये की वसूली कराने का प्रस्ताव रखा। इसके एवज में 40 प्रतिशत यानी 40 लाख रुपये देने की बात तय हुई। इसके बाद वीनू शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की पूरी साजिश रची तथा शूटरों की व्यवस्था की।

फायरिंग से पहले दो बार दी गई धमकी ।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वसूली के लिए सराफा व्यापारी परिवार को पहले दो बार धमकाया गया था। पहली बार वीनू शर्मा अपने साथियों के साथ व्यापारी के घर पहुंचा और रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी। दूसरी बार बाजार में दिव्यांश जैन को बुलाकर दोबारा धमकाया गया।

पत्नी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा ।

पीड़ित कमल जैन ने बताया कि 6 जून से ही उनके परिवार पर दबाव बनाया जा रहा था। 6 जून को 6-7 लोग घर पहुंचे और रुपये देने का दबाव बनाया। 13 जून को फिर धमकी दी गई और 19 जून को उनके घर पर फायरिंग कर दी गई। इस दौरान चली गोली खिड़की में जा लगी। उनकी पत्नी मनीषा जैन समय रहते झुक गईं, जिससे उनकी जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया।

अब तक 10 आरोपी जेल भेजे जा चुके।

इस मामले में पुलिस अब तक फायरिंग करने वाले विनित उर्फ चुचू बड़गोतिया, बाइक चालक भोला पाटीदार, साजिशकर्ता योगेंद्र सिंह चौहान उर्फ गोलू बाबा, विकास टांक, हथियार उपलब्ध कराने वाले अर्जुन सिसोदिया, सुपारी देने वाले आदित्य सोमानी, धमकी देने वाले कन्हैयालाल सोलंकी, बाइक उपलब्ध कराने वाले रवींद्र राजन और अजय चौहान उर्फ गहू तथा पिस्टल के स्रोत सिराज खान सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। संबंधित पुरानी खबरों के लिए देखें चैनल को सब्सक्राइब करें 👎👎

https://youtube.com/@mpnationalnews24

हालांकि फायरिंग के दौरान दूसरी बाइक पर मौजूद वसीम उर्फ पांडू और अदनान मुकाती अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी आए सामने ।

पुलिस के अनुसार वीनू शर्मा पहले भी अवैध हथियार रखने के मामले में तीन वर्ष की सजा काट चुका है और जमानत पर बाहर था। वहीं फरार आरोपी वसीम उर्फ पांडू हिंदू नेता तरुण सांखला हत्याकांड का नामजद आरोपी रह चुका है।

गुजरात से मध्यप्रदेश तक बदलते रहे ठिकाने

थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि घटना के बाद दोनों आरोपी निजी वाहनों से पहले गुजरात के सोमनाथ पहुंचे।

अन्य खबरों के लिए 👇 👇

https://youtube.com/@naradhnews2424इसके बाद राजस्थान के मंडफिया स्थित सांवरिया सेठ क्षेत्र में अपने परिचित के यहां रुके। वहां से होशंगाबाद, देवास और इंदौर होते हुए रतलाम जिले की सीमा में प्रवेश किया। पुलिस पहले से उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी और जैसे ही दोनों जिले में पहुंचे, उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा पूरे षड्यंत्र से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। :::

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!