पीड़िता ने बदमाशों को 1 किलो चांदी सौंपी, फिर भी 8 किलो चांदी की मांग पर अड़े रहे आरोपियों ने पूरे घर की तलाशी ली, खुदाई की और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया; महिला गंभीर रूप से घायल, इंदौर रेफr

आलीराजपुर (नारद न्यूज़24, प्रिंट संस्करण), 11 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे एक विधवा महिला के साथ डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, करीब 6 हथियारबंद बदमाशों ने विधवा महिला के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। आरोपियों ने महिला को बंधक बनाकर मारपीट की और उसके पास 8 किलोग्राम चांदी छिपाने का आरोप लगाया। भयभीत महिला ने अपने पास रखी करीब 1 किलोग्राम चांदी बदमाशों को सौंप दी, लेकिन आरोपी 8 किलोग्राम चांदी की मांग पर अड़े रहे।

मनचाही चांदी न मिलने पर बदमाशों ने पूरे घर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया और चांदी की तलाश में घर के विभिन्न स्थानों पर खुदाई भी की। पीड़िता के आरोप के अनुसार, जब चांदी नहीं मिली तो 6 आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के दौरान महिला को गंभीर शारीरिक चोटें आईं, जिनमें गुप्तांग (निजी अंग) पर गंभीर चोट भी शामिल है। पीड़िता ने बयान में बताया कि आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली थी। अन्य खबरों के लिए 👇 https://youtube.com/@mpnationalnews24

महिला की हालत गंभीर
घटना के बाद पीड़िता को बोरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद पुष्टि की है कि महिला के निजी अंगों में गंभीर चोटें हैं।
पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में डकैती, सामूहिक दुष्कर्म तथा अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहे हैं

नोट: नारद न्यूज़24 इस घटना की हर अपडेट पर नजर रखे हुए है। पीड़िता के स्वास्थ्य और आरोपियों की गिरफ्तारी से संबंधित कोई नई जानकारी मिलते ही हम अपने पाठकों को तुरंत सूचित करेंगे।
https://youtube.com/@naradhnews2424
इस तरह की घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंताजनक हैं और पुलिस को जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाने की अपील की जाती है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


