रतलाम | स्टेशन रोड थाना*
शराब की कलाली पर मामूली कहासुनी ने ले लिया खौफनाक रूप। पुलिस की मौजूदगी में 8-10 बदमाशों ने युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
*क्या हुआ था:*
– *पीड़ित:* अंकित, निवासी भोई मोहल्ला, रतलाम
– *जगह:* स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की शराब कलाली
बीते दिन की रिपोर्ट
– शराब पीने के दौरान गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ। आरोपी ने फोन कर 8-10 बाहरी बदमाश बुलाए।
*सबसे सनसनीखेज मोड़:*
प्रत्यक्षदर्शी पवन कहार ने डायल 112 को फोन किया।
पुलिस मौके पर पहुंची ही थी कि तभी एक *महिला बुर्का पहनकर आई और अंकित की आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया*। मिर्च के कुछ कण पुलिसकर्मी की आंखों में भी चले गए।https://youtube.com/@naradhnews2424 इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने अंकित के पेट और सीने पर चाकू से हमला कर दिया। अंकित की आंतें बाहर आ गईं और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
*अस्पताल अपडेट:*
अंकित को डायल 100 से रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर *करीब 40 टांके* लगाए। हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

*आरोपी की पहचान:*
घटना स्थल पर छूटी सुपर स्प्लेंडर बाइक MP-43-BD-4125 की जांच में पता चला कि बाइक *हट रोड राजेंद्र नगर निवासी ‘सद्दाम’* के नाम है। आरोप है कि बुर्का पहनकर मिर्च झोंकने वाली महिला उसी की पत्नी थी।
*आक्रोश:*
शनिवार-रविवार को समाज जनों और हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव किया। https://youtube.com/@mpnationalnews24पीड़िता की माता *पुष्पाबाई पति सेखन्दजी भोई* ने थाने में आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
*पुलिस का बयान:*
*सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया* ने कहा – “मामला दर्ज कर लिया गया है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सभी आरोपियों को जल्द

गिरफ्तार किया जाएगा।”
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


