रतलाम में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा पहली बार मातृशक्ति का शस्त्र कला प्रदर्शन Narad News24

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

350 वर्ष पुराने श्री जगन्नाथ मंदिर से निकली रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान का रथ, महाआरती के बाद 5 क्विंटल केसरिया भात का प्रसाद वितरित

भगवान श्री जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा गुरुवार को रतलाम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। थावरिया बाजार स्थित लगभग 350 वर्ष पुराने श्री जगन्नाथ मंदिर से निकली रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान का रथ अपने हाथों से खींचकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे शहर में “जय जगन्नाथ” के जयघोष गूंजते रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

रथयात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सुबह भगवान श्री जगन्नाथ का सहस्रधारा अभिषेक, विशेष श्रृंगार, पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न हुई। दोपहर करीब 2:30 बजे विधिवत पूजा के बाद रथयात्रा का शुभारंभ हुआ।

इस वर्ष रथयात्रा का मुख्य आकर्षण पुरी से लाए गए भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा के विग्रह तथा रथ के शिखर पर फहराई गई विशेष धर्मध्वजा रही। पारंपरिक शैली से निर्मित लकड़ी के रथ को श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ नगर भ्रमण कराया।

रथयात्रा में ऊंट, अश्व, बग्गियां, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े, भजन-कीर्तन और आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। इंदौर से आई विशेष टीम ने श्री राधा-कृष्ण एवं छह गोपियों के स्वरूप में मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इस बार पहली बार अखाड़े की मातृशक्ति ने शस्त्र कला का शानदार प्रदर्शन किया। महिलाओं एवं बालिकाओं ने पारंपरिक युद्धकला का साहसिक प्रदर्शन कर रथयात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया। बालक एवं बालिकाओं ने भी अखाड़ा कला का प्रदर्शन किया।

रथयात्रा थावरिया बाजार से प्रारंभ होकर सूरजपोर, महलवाड़ा, पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा, धानमंडी, गणेश देवरी, तोपखाना, चांदनी चौक, चौमुखी पुल, घास बाजार, सायर चबूतरा, सेठजी का बाजार और मेहताजी का वास सहित विभिन्न मार्गों से होकर देर शाम पुनः मंदिर पहुंची।

पूरी ख़बर टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए 👇 👇

कुछ समय के बाद देखिए

https://youtube.com/@mpnationalnews24

ओर 👇

https://youtube.com/@naradhnews2424

यात्रा में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति के संस्थापक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष मंगल लोढ़ा, सचिव गोपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

मंदिर पहुंचने के बाद भगवान की महाआरती की गई तथा श्रद्धालुओं को लगभग 5 क्विंटल केसरिया भात का प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक समरसता का संदेश देती यह रथयात्रा शहरवासियों के लिए आस्था का प्रमुख उत्सव बन गई।
Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!