भीम आर्मी प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट से पहले बैरिकेडिंग, पुलिस-कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम LIVE: प्रदर्शन के कारण शहर की रफ्तार थमी, आमजन को उठानी पड़ी परेशानी

हाइलाइट खबर (Narad News 24)

रतलाम। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में शनिवार को रतलाम में भीम आर्मी द्वारा निकाली गई रैली के दौरान शहर का मुख्य मार्ग लंबे समय तक प्रभावित रहा। कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। अन्य खबरों 👇 👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

प्रदर्शन के कारण महू-नीमच मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा। सड़क बंद होने से आम नागरिकों, स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया।

प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट तक जाने की मांग की, जबकि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए सड़क पर ही ज्ञापन लेने की बात कही। अंततः एसडीएम तरुण जैन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

आज की खबर ✍️👇

https://youtube.com/@naradhnews2424

Narad News 24 की अपील: लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण प्रदर्शन प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन ऐसे आयोजनों के दौरान आम जनता की सुविधा, यातायात व्यवस्था और आवश्यक सेवाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather