रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के तहत थाना बड़ावदा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बिना नंबर की पावरट्रैक ट्रैक्टर-ट्रॉली से लगभग 289.988 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹14.50 लाख बताई गई है। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक और उसका एक साथी पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। दोनों की तलाश जारी है।

👇👄👄👇👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा ग्रामीण संदीप कुमार मालवीय के मार्गदर्शन में थाना बड़ावदा पुलिस की टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।

पुलिस टीम ने पीछा किया तो चालक ग्राम सिंदुरकिया स्थित शासकीय मिडिल स्कूल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर अपने साथी के साथ झाड़ियों में भाग गया। तलाशी के दौरान ट्रॉली में रखे 13 प्लास्टिक के कट्टों से कुल 289.988 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने मादक पदार्थ एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, मादक पदार्थ के स्रोत तथा इसके गंतव्य का पता लगाने के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।अगली असली खबर 👇👇https://youtube.com/@naradhnews2424
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौरसिया, उप निरीक्षक चन्द्रशेखर डिगा, सहायक उप निरीक्षक शिवजी यादव तथा पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही। रतलाम कलेक्टर कार्यालय पर 👇👇 हाईलाइट Ratlam ख़बर
https://youtu.be/DEDnVGdMyYc?si=lO6YfnJYMTS6TrOJ
रतलाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


