2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने खोली शहर की व्यवस्थाओं की पोल

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

दो बत्ती-फ्रीगंज चौराहा फिर डूबा, मंडी में बहने लगे किसानों के प्याज, कई घरों में घुसा पानी

रतलाम में बारिश का कहर: सड़कें बनी नदी, 2 से 3 फीट जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त।

https://youtube.com/@mpnationalnews24

हर साल वही हाल: दो बत्ती चौराहा फिर बना तालाब, नगर निगम की तैयारियों पर उठे सवाल

मूसलाधार बारिश से रतलाम बेहाल, मंडी में बहा किसानों का प्याज, कॉलोनियों में घुसा पानी।

हाईलाइट पूर्ण खबर पर एक नज़र 

रतलाम। गुरुवार दोपहर करीब दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। दो बत्ती-फ्रीगंज चौराहा सहित कई प्रमुख मार्ग जलमग्न हो गए और कई स्थानों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। तेज बहाव के बीच कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर पड़े, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

कृषि उपज मंडी में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से नीलामी के लिए रखे किसानों के प्याज पानी में भीग गए और कई स्थानों पर बहने लगे। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। किसानों ने मंडी प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई।

 

बिरियाखेड़ी रोड स्थित सिंधी कॉलोनी सहित कई निचले इलाकों में पानी घरों तक पहुंच गया। रहवासियों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से लगातार यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

बारिश थमने के बाद भी कई घंटों तक शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव बना रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

https://youtube.com/@naradhnews2424नागरिकों ने नगर निगम और प्रशासन से स्थायी जल निकासी व्यवस्था करने की मांग की है।

हैप्पीजोशी— संवाददाता, NaradhNews24, रतलाम

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!