रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, आरोपी हिरासत में

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

नारद न्यूज़24, 2 अगस्त। शहर के माणक चौक थाना क्षेत्र स्थित सोनार बावड़ी इलाके में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। प्रारंभिक पुलिस जानकारी के अनुसार पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पति को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैhttps://youtube.com/@mpnationalnews24

मृतका की पहचान 32 वर्षीय रुकैया के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति 35 वर्षीय असगर अली बताया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला की चीख सुनकर उसका बड़ा भाई मुस्तफा और आसपास के लोग घर पहुंचे। उन्होंने कमरे में महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा। लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी आक्रामक हो गया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही माणक चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

मृतका अपने पीछे दो वर्षीय पुत्र और सात वर्षीय पुत्री को छोड़ गई है।

पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और आरोपी से सघन पूछताछ के बाद ही हत्या के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और समाजजन घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।👇👇

https://youtube.com/@naradhnews2424।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!