नारद न्यूज़ 24,,
मुरैना जिले के सुमावली थाना क्षेत्र के हटूपुरा गांव में सरकारी जमीन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फायरिंग की इस घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
सरकारी जमीन के विवाद में चली गोलियां, दो भाइयों की मौत, कई घायलhttps://youtube.com/@mpnationalnews24
मुरैना। जिले के सुमावली थाना क्षेत्र के हटूपुरा गांव में रविवार को सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच सरकारी जमीन के उपयोग और कब्जे को लेकर लंबे समय से चला आ रहा था। रविवार को जमीन पर बाड़ लगाने के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और गोलियां चलने लगीं।

फायरिंग में राजवीर गुर्जर और उनके भाई अजब सिंह उर्फ बंटू की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।👇👇https://www.youtube.com/@naradhnews2424
परिजनों ने आठ लोगों को नामजद करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी

ओर आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


