रतलाम, 4 अगस्त 2026। रतलाम जिले को मंगलवार को नए कलेक्टर के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 2012 बैच के अधिकारी अजय कटेसरिया मिले। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

अजय कटेसरिया इससे पूर्व मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव तथा कर्मचारी चयन मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल में संचालक के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वे सतना जिले में कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
https://youtube.com/@mpnationalnews24
पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों ने उन्हें जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों और विभिन्न विभागों की गतिविधियों की प्रारंभिक जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने जिला कोषालय, रतलाम का प्रभार भी ग्रहण किया। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने उन्हें कोषालय की कार्यप्रणाली एवं वित्तीय व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
पदभार ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व कलेक्टर मिशा सिंह, जिला पंचायत की सीईओ वैशाली जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नारद न्यूज़ 24 रतलाम जिले के नए कलेक्टर अजय कटेसरिया के कार्यकाल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण प्रशासनिक अपडेट आप तक लगातार पहुंचाता रहेगा।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


