*हत्या का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद*
*छह माह पुराने छेड़छाड़ प्रकरण की रंजिश बनी हत्या की वजह*
*रतलाम।* रतलाम पुलिस ने हत्या के एक गंभीर प्रकरण का त्वरित खुलासा करते हुए घटना के लगभग 36 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया है।

*घटना का विवरण*
दिनांक 04.08.2026 को चौकी हाटपिपलिया, थाना बड़ावदा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिंदुरकिया स्थित मिडिल स्कूल के पास बापूसिंह की पड़त भूमि पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान *शहनवाज उर्फ साहिल पिता शहजाद शाह, निवासी सिंदुरकिया* के रूप में हुई। घटनास्थल पर धारदार हथियार से हत्या किए जाने के निशान मिले।
शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जावरा भेजा गया और हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
पुलिस अधीक्षक रतलाम *श्री अमित कुमार (भा.पु.से.)* के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री विवेक कुमार लाल* के मार्गदर्शन में एसडीओपी जावरा *श्री संदीप मालवीय* एवं एसडीओपी आलोट *श्रीमती पल्लवी गौर* के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गईं।

टीमों ने घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साइबर तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सूचनाएं एकत्रित की गईं। भौतिक, तकनीकी और मुखबिर साक्ष्यों के समन्वित विश्लेषण से आरोपी की पहचान की गई और 36 घंटे में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। अन्य खबरों पर एक नज़र 👎👎
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
*हत्या का कारण*
जांच में सामने आया कि लगभग 6 माह पूर्व मृतक द्वारा आरोपी की भाभी के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी, जिसका प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। मृतक इस घटना का गांव में बार-बार उल्लेख करता था, जिससे आरोपी नाराज रहता था। घटना वाले दिन इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आक्रोश में आकर आरोपी ने चाकू से कई वार कर हत्या कर दी।👇👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
*गिरफ्तार आरोपी*
*ईश्वर उर्फ छोटू पिता रामचन्द्र आद्रा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सिंदुरकिया, थाना बड़ावदा, जिला रतलाम*
प्रकरण में अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
*सराहनीय भूमिका*
इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष चौरसिया, स्वराज डाबी, मोहम्मद अयुब खान, दीपक कुमार मंडलोई सहित उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक



