ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

विश्व आदिवासी दिवस पर रतलाम में निकली भव्य शौर्य रैली, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को रतलाम शहर में भव्य शौर्य रैली निकाली गई। रैली में दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बालक-बालिकाएं शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और डीजे की धुन पर थिरकते प्रतिभागियों ने आदिवासी संस्कृति और परंपरा की जीवंत झलक प्रस्तुत की।

👇👇यह पूरी ख़बर टीवी यूट्यूब चैनल पर  देख सकते हैं👎👎

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

रैली का शुभारंभ शहर के बाजना बस स्टैंड क्षेत्र से हुआ। इसके बाद सैकड़ों प्रतिभागी डीजे की धुन और पारंपरिक अंदाज में रैली के रूप में आगे बढ़े। युवाओं के साथ महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आदिवासी संस्कृति, गौरव और एकता का संदेश दिया।

 

रैली के दौरान प्रतिभागी अपने पारंपरिक परिधान और नृत्य के माध्यम से आदिवासी समाज की पुरातन परंपराओं को जीवंत करते नजर आए। पूरे मार्ग में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा तथा आदिवासी समाज ने अपनी संस्कृति और पहचान का परचम लहराया।

रैली का शुभारंभ शहर के बाजना बस स्टैंड क्षेत्र से हुआ। इसके बाद सैकड़ों प्रतिभागी डीजे की धुन और पारंपरिक अंदाज में रैली के रूप में आगे बढ़े। युवाओं के साथ महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आदिवासी संस्कृति, गौरव और एकता का संदेश दिया।

पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से बनी रही व्यवस्था

विश्व आदिवासी दिवस को लेकर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा पहले से ही व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। कलेक्टर के निर्देश और पुलिस प्रशासन की तैयारियों के बीच रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

रतलाम पुलिस अधीक्षक ने स्वयं शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस बल लगातार रैली की गतिविधियों पर नजर बनाए रहा।

सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत

शौर्य रैली का शहर में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं अन्य संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। कई स्थानों पर रैली में शामिल लोगों पर पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया, वहीं कुछ जगहों पर पानी और नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। इससे रैली में शामिल लोगों का उत्साह और बढ़ गया।

अन्य  ख़बर 👇 👇 है

https://youtube.com/@mpnationalnews24

विश्व आदिवासी दिवस की यह रैली रतलाम में आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं का आकर्षक प्रदर्शन बनकर सामने आई। शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई रैली ने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश भी दिया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather