रतलाम में निकली विशाल तिरंगा रैली

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान: रतलाम में निकली विशाल तिरंगा रैली, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि और आमजन हुए शामिल।

https://youtube.com/@mpnationalnews24

रतलाम। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को रतलाम शहर में विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ नगर निगम कार्यालय परिसर से हुआ।

रैली में कलेक्टर अजय कटेसरिया, सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।, चालानी कार्यवाही 🫵

https://naradhnews24.in/archives/21845

रैली नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर कॉलेज रोड, जेल रोड, लोकेन्द्र टॉकीज, न्यू रोड और दो बत्ती होते हुए महाराजा सज्जन सिंह चौराहे पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

 

कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कहा कि देश इस वर्ष 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। उन्होंने नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अच्छे नागरिक के रूप में हमें अपने अधिकारों के साथ अपने दायित्वों को भी समझना चाहिए। रतलाम को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।

नारद न्यूज़ 24 के लिए खास:

🇮🇳 तिरंगे के साथ रतलाम ने दिया एकता, देशभक्ति और जिम्मेदारी का संदेश।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather