रतलाम में बड़ी लूट से सनसनी: बस में सवार सराफा व्यापारी से 5 किलो सोने के जेवर लूटे रतलाम |

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

महू-नीमच हाईवे

रतलाम जिले के महू-नीमच हाईवे पर गुरुवार रात सराफा व्यापारी से करोड़ों रुपये के सोने के जेवर लूटे जाने की बड़ी वारदात सामने आई है। बड़नगर से बस में सवार होकर रतलाम लौट रहे व्यापारी के बैग में करीब 5 किलो सोने के जेवर बताए जा रहे हैं, जिनकी कीमत लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये बताई गई है।

वारदात बिलपांक थाना क्षेत्र के रेन-मऊ फंटे के पास रात करीब सवा नौ से साढ़े नौ बजे के बीच हुई। व्यापारी के मुताबिक, बड़नगर से बस में सवार कुछ यात्रियों में से एक ने रेन-मऊ फंटे के पास बस रुकवाई। इसी दौरान बस में मौजूद दो अन्य बदमाशों ने व्यापारी से जेवरों से भरा बैग कथित तौर पर छीन लिया और बस से उतरकर फरार हो गए।

बेखौफ बदमाशों ने बस को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार रतलाम के सराफा व्यापारी अर्पित चौरड़िया आसपास के क्षेत्रों में जेवर बेचने का काम करते हैं। गुरुवार रात बड़नगर से बचे हुए जेवर लेकर बस से रतलाम लौट रहे थे। व्यापारी के अनुसार उनके बैग में करीब पांच किलो सोने के जेवर थे।

रेन-मऊ फंटे के पास एक यात्री द्वारा बस रुकवाए जाने के बाद दो बदमाशों ने कथित तौर पर व्यापारी का बैग छीना और फरार हो गए। इसके बाद व्यापारी धराड़ पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे ।

करोड़ों रुपये के सोने की लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीआईजी निमिष अग्रवाल, एसपी अमित कुमार, एएसपी रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार, एएसपी रतलाम शहर राकेश पंद्रो और एसडीओपी किशोर पाटनवाला सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। हाईवे और आसपास के रास्तों पर नाकाबंदी की गई है। डॉग स्क्वाड की मदद से भी सर्चिंग की जा रही है।

CCTV कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश ।

https://youtube.com/@mpnationalnews24

पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपा लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा बड़नगर बस स्टैंड और हाईवे के अन्य स्थानों पर लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि बस में सवार संदिग्ध यात्रियों और फरार बदमाशों की पहचान हो सके।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश में अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं।

नोट: सोने की मात्रा और अनुमानित कीमत व्यापारी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर बताई गई है। पुलिस जांच के बाद वास्तविक नुकसान और वारदात से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather