रतलाम, 15 अगस्त 2026।
जिलेभर में स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ देशभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि एवं जिला कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपस्थित लोगों को जिले की विकास गाथा पुस्तिका भी वितरित की गई।

कलेक्टर श्री कटेसरिया खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण करते दिखे। एसएएफ 24वीं वाहिनी ‘बी’ कंपनी रतलाम, जिला पुरुष पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, की पूरी खबर 👎 लिंक पर क्लिक करें 🙏 👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
जिला होमगार्ड, एनसीसी सीनियर एवं जूनियर डिवीजन तथा विभिन्न विद्यालयों की टुकड़ियों ने अनुशासनबद्ध और आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया। अवसर पर हर्ष फायर भी किया गया और शांति, समृद्धि एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।
समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने देखा-सुना। इसके बाद कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने शासन का बधाई संदेश पढ़कर सुनाया तथा परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि ने लोकतंत्र सेनानियों का शाल, श्रीफल और पुष्पहार से सम्मान किया। उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

परेड प्रतियोगिता में एसएएफ 24वीं वाहिनी ‘बी’ कंपनी रतलाम ने प्रथम, जिला पुलिस बल रतलाम ने द्वितीय तथा मॉर्निंग स्टार हाई स्कूल रतलाम की एनसीसी प्लाटून ने तृतीय स्थान हासिल किया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय को प्रथम, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल को द्वितीय और मॉर्निंग स्टार हायर सेकेंडरी स्कूल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्री प्रहलाद पटेल, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय एवं श्री विप्लव जैन, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत, नगर निगम आयुक्त श्री अनिल भाना सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, लोकतंत्र सेनानी, बड़ी संख्या में नागरिक और स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन श्री आशीष दशोत्तर ने किया।

कलेक्टर कार्यालय में भी ध्वजारोहण
इसी दिन कलेक्टर कार्यालय परिसर में भी कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ पूरे उत्साह और गरिमा से समारोह संपन्न हुआ। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस हमें राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों, सेवा भावना और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने जनहित और सुशासन के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी तथा कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विद्यार्थियों संग विशेष मध्यान्ह भोजन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सांदीपनि विद्यालय विनोबा में आयोजित विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया और बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 15 अगस्त और 26 जनवरी देश के गौरव और सम्मान के प्रतीक दिवस हैं। ये अवसर राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यों के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं।
आज के अवसर पर हाईलाइट विस्तृत चलित खबर को देखने के लिए।
टच करें चैनल लिंक पर 👇👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
विद्यालय के बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें अच्छे संस्कार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सकारात्मक वातावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी और पत्रकार उपस्थित रहे।

नारद न्यूज़24 चैनल प्रिंट मीडिया की रिपोर्ट।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


