श्री गुरु चरण पादुकाओं की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद हुआ भजन-कीर्तन एवं महाआरती ।

रतलाम। शहर के त्रिमूर्ति नगर में रविवार, 16 अगस्त को घर-घर श्रीपादुका अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ साधक डॉ. धर्मराज सिंह जी वाघेला के निवास पर धार्मिक एवं भक्तिमय आयोजन हुआ। इस अवसर पर पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की पावन श्री गुरु चरण पादुकाओं का श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं पूजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलोनी स्थित मंदिर से श्री गुरु चरण पादुकाओं की शोभायात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालु पादुकाओं को श्रद्धा भाव से लेकर डॉ. वाघेला के निवास तक पहुंचे। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का वातावरण नजर आया।
निवास पर पहुंचने के बाद श्री गुरु चरण पादुकाओं का पंचामृत एवं गंगाजल से विधिवत अभिषेक कर पूजन-अर्चन किया गया।

इसके पश्चात श्री गुरुगीता एवं श्री आशारामायण पाठ का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में गुरुभक्ति, भगवन्नाम कीर्तन एवं भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। पूरा वातावरण जयघोष और भक्तिमय संगीत से गूंज उठा।
इसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया। आरती में उपस्थित साधकों एवं श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया।

दीक्षा दिवस भी मनाया।
ज्यादा खबरों को देखने के लिए चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇 १,,
https://youtube.com/@mpnationalnews24
यह अवसर डॉ. धर्मराज सिंह जी वाघेला के लिए विशेष एवं भावपूर्ण रहा। 16 अगस्त उनके जीवन में गुरुनाम दीक्षा प्राप्त करने का पावन दिवस भी है। इसी अवसर पर साधक परिवार एवं उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा उनका दीक्षा दिवस श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा उनके सेवाभावी एवं समर्पित जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
आयोजकों ने बताया कि घर-घर श्रीपादुका अभियान का उद्देश्य साधक परिवारों को गुरु चरण पादुकाओं के सान्निध्य का अवसर प्रदान करना तथा घर-घर श्रद्धा, भक्ति एवं संस्कारों की भावना को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में साधक परिवार, कॉलोनीवासी एवं बड़ी संख्या में गुरुभक्त श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजक परिवार ने कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं, कॉलोनीवासियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


