मेडिकल कॉलेज रतलाम में विकास को रफ्तार, MBBS सीटें 200 हुईं ,डॉ. सलोनी सिडाना के कार्यकाल में कई विकास कार्य

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम। डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, रतलाम में तत्कालीन कार्यकारिणी समिति अध्यक्ष एवं वर्तमान मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश डॉ. सलोनी सिडाना के कार्यकाल में अधोसंरचना, चिकित्सा सुविधाओं और मानव संसाधन के विस्तार की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए।
मेडिकल कॉलेज रतलाम में विकास को रफ्तार, MBBS सीटें 200 हुईं
क्रिटिकल केयर से CT स्कैन तक, मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं
डॉ. सलोनी सिडाना के कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज में कई विकास कार्य

इस अवधि में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) के तहत करीब 13 करोड़ 28 लाख 80 हजार रुपये की लागत से 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ यूनिट ब्लॉक का निर्माण किया गया। भवन विकास निगम द्वारा निर्मित इस ब्लॉक के माध्यम से गंभीर मरीजों के लिए स्थानीय स्तर पर आधुनिक क्रिटिकल केयर सुविधाओं की क्षमता बढ़ेगी।
IPHL की स्थापना, जांच सुविधाओं को मिलेगा विस्तार

महाविद्यालय में PM-ABHIM के अंतर्गत इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी (IPHL) की स्थापना भी की गई है। हैंडओवर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इसका नियमित संचालन प्रारंभ किया जाएगा। इससे विभिन्न रोगों की जांच और सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी प्रयोगशाला सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अन्य खबरों के लिए 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

चिकित्सा शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्तियां
मानव संसाधन बढ़ाने के लिए इस अवधि में 19 सहायक प्राध्यापक, 2 सह प्राध्यापक और 1 महिला चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति की गई। इसके अलावा 17 तृतीय श्रेणी और 9 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्तियां हुईं।
इन नियुक्तियों से महाविद्यालय के विभिन्न विभागों में चिकित्सा शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपलब्धता बढ़ी है।
MBBS सीटें 180 से बढ़कर 200
चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण विस्तार हुआ। मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीटें 180 से बढ़ाकर 200 की गईं। इससे अधिक विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलने के साथ क्षेत्र में मेडिकल शिक्षा की क्षमता बढ़ी है।
PICU, SNCU और CT स्कैन सुविधा ।

बाल चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए Pediatric Intensive Care Unit (PICU) और Special Newborn Care Unit (SNCU) को शुरू किया गया। गंभीर रूप से बीमार बच्चों और नवजात शिशुओं के उपचार में इन सुविधाओं से मदद मिलेगी।
इसके साथ ही चिकित्सालय में CT Scan मशीन की स्थापना की गई है। इससे मरीजों को आवश्यक जांच के लिए अन्य संस्थानों पर निर्भरता कम करने और समय पर निदान में सहायता मिलेगी।
सुरक्षा और परिसर विकास पर भी जोर ।

महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए गर्ल्स हॉस्टल एवं आवासीय भवन के पीछे की बाउंड्रीवाल की ऊंचाई बढ़ाई गई।
इसके अलावा महाविद्यालय की स्वशासी निधि से तीन नए नलकूप, मोटर पंप एवं पाइपलाइन, SNCU मिल्क बैंक में सिविल एवं इलेक्ट्रिकल कार्य, मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम (MGPS) का अनुरक्षण तथा महाविद्यालय-चिकित्सालय परिसर के बीच सुरक्षा बाउंड्रीवाल सहित विभिन्न कार्यों को स्वीकृति दी गई।
NHM कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग पर जोर।

 

मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनिता मूथा के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग से उनके क्रियान्वयन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। अधोसंरचना, मानव संसाधन, क्रिटिकल केयर, बाल चिकित्सा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में हुए विस्तार से संस्थान की सेवाओं को मजबूती मिली है।

डॉ. सलोनी सिडाना के कार्यकाल में कार्यकारिणी समिति के माध्यम से लिए गए निर्णयों और किए गए विकास कार्यों का लाभ आने वाले समय में भी मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय को मिलने की उम्मीद है। सुविधाओं के विस्तार से रतलाम के साथ आसपास के जिलों और मालवा अंचल के मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। आज की ताजा अपडेट 👎 👎

https://youtube.com/@mpnationalnews24

नारद न्यूज़ 24 | रतलाम
Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!