ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

24 अगस्त को गूंजेगा बाबा महाकाल का जयकारा! धराड़ में भव्य शाही सवारी, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

धराड़ में 24 अगस्त को निकलेगी बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी, 3131 कलश यात्रा बनेगी आकर्षण का केंद्र।
रतलाम। जिले के ग्राम धराड़ स्थित प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर में 24 अगस्त 2026, सोमवार को बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी निकाली जाएगी। शाही सवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। इस धार्मिक आयोजन में रतलाम जिले के साथ आसपास के क्षेत्रों और अन्य जिलों से भी हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। 

 

अन्य खबरों को देखे एक नज़र में 👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

आयोजन समिति के अनुसार बाबा महाकाल की शाही सवारी का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इस वर्ष यह आयोजन अपने 17वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। शाही सवारी के साथ आयोजित होने वाली 3131 भव्य कलश यात्रा इस धार्मिक आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगी।

 

आस्था के साथ इतिहास का भी केंद्र है धाराड़ का महाकालेश्वर मंदिर
ग्राम धाराड़ का प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर धार्मिक आस्था के साथ ऐतिहासिक महत्व भी रखता है।
आयोजकों के अनुसार मंदिर राज्य संरक्षित स्मारक है और यहां पंचमुखी शिवलिंग स्थापित है। यही वजह है कि बाबा महाकाल की शाही सवारी में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
24 अगस्त को होने वाले विशेष आयोजन में धाराड़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। https://youtube.com/@mpnationalnews24आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा महाकाल की शाही सवारी में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की रहेगी विशेष व्यवस्था
आयोजन को लेकर रतलाम जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस का सहयोग मिलने की जानकारी आयोजन समिति ने दी है। 24 अगस्त को श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था सहित आवश्यक व्यवस्थाएं व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

स्थान: प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर परिसर, ग्राम धाराड़, जिला रतलाम
दिनांक: 24 अगस्त 2026, सोमवार
समय: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक
विशेष आकर्षण: बाबा महाकाल की शाही सवारी एवं 3131 कलश यात्रा

धर्म मार्ग ग्रुप मे शामिल होने के लिए लिंक पर टच कर हो सकते हैं नारद न्यूज 24 चैनल में शामिल। आपका स्वागत है।🙏🙏http://मेरे WhatsApp ग्रुप में शामिल होने के लिए यह लिंक खोलें: https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=sh&p=a&mlu=4

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather