ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

क्रेटा में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों की MD, पुलिस को देख जंगल में छोड़ भागे आरोपी

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

कालूखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.495 किलो MD ड्रग्स जब्त

रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कालूखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 495 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की है। पुलिस के अनुसार जब्त MD की अनुमानित कीमत करीब 2.50 करोड़ रुपए है। तस्करी में प्रयुक्त हुंडई क्रेटा कार की कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने कुल करीब 2.70 करोड़ रुपए का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक 25 अगस्त को मावता चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश राठौर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काले रंग की हुंडई क्रेटा कार क्रमांक RJ 27 CP 3608 में लखन पिता भेरुलाल मीणा निवासी भाकरखेड़ी सहित चार लोग बड़ी मात्रा में MD ड्रग्स लेकर बेहपुर-मंदसौर की ओर से मावता होते हुए रियावन की तरफ जाने वाले हैं।

सूचना पर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए रानीगांव फंटे पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध क्रेटा कार दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक कार को तेज गति से रियावन की ओर भगाने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी वाहन को रियावन से चिपिया होते हुए बिलंदपुर जाने वाले कच्चे रास्ते की ओर ले गए।

कच्चे और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण आरोपियों ने बिलंदपुर-चिपिया के जंगल क्षेत्र में कार छोड़ दी और जंगल एवं झाड़ियों की ओर भाग निकले। पुलिस ने आसपास के खेतों और झाड़ियों में सघन सर्चिंग की, लेकिन अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए।

ताजा अपडेट 👎👎

https://youtube.com/@mpnationalnews24

पंचों की मौजूदगी में पुलिस ने छोड़ी गई क्रेटा की तलाशी ली। ड्राइवर सीट के नीचे हरे रंग की कपड़े की थैली मिली, जिसमें तीन पारदर्शी प्लास्टिक थैलियां थीं। इनमें हल्के भूरे रंग का डल्लीनुमा/क्रिस्टलनुमा पदार्थ मिला। नियमानुसार जांच एवं पहचान के बाद पदार्थ को MD ड्रग्स पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर कुल वजन 2 किलो 495 ग्राम निकला।

पुलिस ने मादक पदार्थ को विधिवत सीलबंद कर जब्त कर लिया। मामले में लखन मीणा, क्रेटा चालक तथा दो अन्य साथियों के खिलाफ धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलि अब फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के साथ MD ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर, संभावित खरीदार और पूरे सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश एवं सर्चिंग जारी है।

यह मशरूका हुआ जब्त

MD ड्रग्स — 2 किलो 495 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹2.50 करोड़

हुंडई क्रेटा कार — अनुमानित कीमत ₹20 लाख

कुल अनुमानित कीमत — ₹2.70 करोड़

चार आरोपी फरार ।

पुलिस के अनुसार लखन पिता भेरुलाल मीणा निवासी भाकरखेड़ी सहित क्रेटा चालक और दो अन्य साथी फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। अन्य ख़बर 👎👎

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

कार्रवाई में थाना प्रभारी कालूखेड़ा निरीक्षक शंकरसिंह चौहान, चौकी प्रभारी मावता उप निरीक्षक दिनेश राठौर सहित पुलिस टीम के प्रधान आरक्षक विजय निनामा, आरक्षक यशवंत जाट, नितीन जोशी, हिम्मतसिंह चौहान, पवन जाट, कमलेश बुनकर, राजपालसिंह, अनिल पाटीदार, लक्ष्मणसिंह एवं महिला आरक्षक योगिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ग्रुप मे शामिल होने के लिए 👎👎

https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather