ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

गोशालाओं को बड़ी राहत: 5 माह से अटका अनुदान हुआ स्वीकृत

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

पांच माह से लंबित गोशालाओं का अनुदान स्वीकृत, जल्द खातों में पहुंचेगी राशि

रतलाम। जिले की शासकीय एवं अशासकीय (स्वैच्छिक) गोशालाओं के लिए पिछले पांच माह से लंबित अनुदान राशि जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला गोपालन एवं पशु संवर्धन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर अजय कटेसरिया ने लंबित अनुदान राशि के भुगतान को विधिवत अनुमोदन प्रदान कर दिया है।

https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4

उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. के.एल. डामोर ने बताया कि तकनीकी एवं प्रशासनिक कारणों से जिले की गोशालाओं का अनुदान पिछले पांच माह से लंबित था। अब स्वीकृति मिलने के बाद राशि संबंधित पंजीकृत गोशालाओं के बैंक खातों में अंतरित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

अनुदान जारी होने से गोशाला संचालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे गोवंश के लिए चारा, पानी तथा आवश्यक देखभाल की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी। जिले की सभी पात्र शासकीय एवं अशासकीय गोशालाओं को इस वित्तीय सहायता का लाभ मिलेगा।

https://youtube.com/@mpnationalnews24

कलेक्टर अजय कटेसरिया ने पशुपालन विभाग को स्वीकृत राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि गोशाला प्रबंधन को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े और गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन की व्यवस्था प्रभावी रूप से संचालित होती रहे।

पांच माह से लंबित अनुदान को स्वीकृति मिलने से गोशाला प्रबंधकों एवं गोसेवकों में राहत की भावना है। प्रशासन के इस निर्णय से जिले की गोशालाओं में गोवंश के बेहतर पालन-पोषण और देखभाल की व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather