कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद नासिर कुरैशी का इंतकाल, ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में बिगड़ी थी तबीयत
रतलाम। कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद एवं सीरत कमेटी के सदर नासिर कुरैशी का बुधवार को इंतकाल हो गया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

करीब 64 वर्षीय नासिर कुरैशी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय थे। वे वर्ष 1999 से अब तक चार बार पार्षद रह चुके थे। पिछली बार वे वार्ड क्रमांक 47 से पुनः पार्षद चुने गए थे। सीरत कमेटी के सदर के रूप में भी वे समाज के विभिन्न आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाते थे।
ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में बिगड़ी तबीयत।

सीरत कमेटी के तत्वावधान में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे कुरैशी मंडी, आबकारी रोड से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस प्रारंभ हुआ। जुलूस के शुभारंभ के दौरान पार्षद नासिर कुरैशी और कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने समाज के वरिष्ठजनों, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संस्थाओं के पदाधिकारियों और समाजसेवियों का स्वागत किया। आजईद की ताजा अपडेट टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए 👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
इसके बाद जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए पैलेस रोड और महलवाड़ा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान करीब 11:30 से 11:45 बजे के बीच नासिर कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे जुलूस में अन्य समाजसेवियों के साथ पैदल चल रहे थे।

तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शहर में शोक की लहर
नासिर कुरैशी के इंतकाल की खबर फैलते ही उनके समर्थकों, परिचितों और राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके वार्ड में भी माहौल गमगीन हो गया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित कई कार्यक्रमों को शोक के चलते निरस्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।

ईद के खुशी के मौके पर परिवार और वार्ड में मातम का माहौल है। जिस दिन समाज के लोग मिलादुन्नबी का पर्व मना रहे थे, उसी दिन अपने सक्रिय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता को खोने से क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है।
शामिल होने के लिए टच करें 👎👎ttps://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4
नासिर कुरैशी के निधन से कांग्रेस सहित सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी शोक की स्थिति है।


