ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

ढोढर में निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट से महिला-पुरुष के शव, सल्फास और सुसाइड नोट मिला

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

ढोढर में निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट से महिला-पुरुष के शव मिले

सल्फास की गोलियां और सुसाइड नोट बरामद, लिव-इन में रहने की जानकारी; पुलिस जांच में जुटी। ताज़ा अपडेट के लिए 👎👎

https://youtube.com/@mpnationalnews24

रतलाम/ढोढर। जिले के ढोढर क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट से महिला और पुरुष के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान ईश्वर लाल प्रजापत और चंदाबाई के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पिछले कुछ समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

 

घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब निर्माणाधीन मकान का मालिक सुबह काम का जायजा लेने मौके पर पहुंचा। बेसमेंट में दोनों को अचेत अवस्था में देखकर उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ढोढर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। ठेकेदार था ईश्वर लाल ,,।

ग्रुप मे शामिल कर देख सकते हैं सबसे पहले की खबर 👌👎👎

https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4

जानकारी के मुताबिक मृतक ईश्वर लाल प्रजापत मकान निर्माण का ठेकेदार था और जिस मकान के बेसमेंट से दोनों के शव मिले, उसके निर्माण का ठेका भी उसी के पास था। वहीं चंदाबाई को ईश्वर लाल के साले की पत्नी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से संबंध होने और साथ रहने की जानकारी सामने आई है।

मौके से सल्फास और सुसाइड नोट बरामद

पुलिस को घटनास्थल से सल्फास की गोलियां/पैकेट और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में दोनों ने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है तथा किसी अन्य व्यक्ति को परेशान नहीं करने की बात लिखे होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

हर पहलू से जांच

ढोढर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद, आर्थिक परेशानी, सामाजिक दबाव या कोई अन्य कारण था। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। अन्य खबरों के लिए 👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच जारी रखी है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather