रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं: सड़क हादसे में रणबीर की मौत, कुछ माह बाद बनने वाले थे पिता
नारद न्यूज़24 | रतलाम | 29 अगस्त 2026
रक्षाबंधन के त्योहार पर जिस घर में भाई की कलाई पर राखी सजने और खुशियां बांटने की तैयारी थी, वहां कुछ ही घंटों बाद मातम पसर गया। रतलाम में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार से उसकी खुशियों का एक अहम हिस्सा छीन लिया।

सैलाना यार्ड टर्न के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में बाइक सवार रणबीर गोमे की मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त अरविंद कोली गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया।
बहन रक्षाबंधन मनाने इंदौर से आई थी
परिवार के लिए यह रक्षाबंधन खास था। रणबीर की बहन चांदनी गुरुवार रात ही इंदौर से रतलाम पहुंची थीं। घर में त्योहार की खुशियां थीं और भाई-बहन के मिलने का उत्साह था।
इसी बीच रणबीर अपने दोस्त अरविंद के साथ मोटरसाइकिल से बाजार की ओर निकले थे। सैलाना यार्ड टर्न के पास सामने से आई तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। अन्य खबरों के लिए ग्रुप में शामिल हो 👇
https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4
हादसे में रणबीर के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि अरविंद के पैर में फ्रैक्चर हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद रणबीर को मृत घोषित कर दिया।
कुछ माह बाद घर में आने वाली थी नई खुशी
रणबीर का करीब छह वर्ष पहले प्रतिभा के साथ विवाह हुआ था। परिवार के मुताबिक, आने वाले कुछ महीनों में रणबीर पिता बनने वाले थे। घर में एक ओर बहन के रक्षाबंधन पर आने की खुशी थी, तो दूसरी ओर नए मेहमान के आने की उम्मीद से परिवार उत्साहित था।
लेकिन एक सड़क हादसे ने इन दोनों खुशियों को अचानक गहरे दुख में बदल दिया।
ढोढर प्रेमी सुसाईड केस में महिला के परीजन ने शव लेने से किया इनकार पुलिस ओर रेडक्रास सोसायटी ने निभाया भाई का रिश्ता किया अंतिम संस्कार 👇👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
रणबीर के पिता स्वर्गीय गोविंद गोमे मूल रूप से अजमेर के रहने वाले थे और रेलवे में नौकरी करते थे। उनके निधन के बाद परिवार करीब ढाई दशक पहले रतलाम के लक्ष्मणपुरा, गली नंबर-3 में आकर बस गया था।
हादसे की खबर के बाद परिवार में पत्नी प्रतिभा, बहन चांदनी, मां और भाई राहुल सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
फरार चालक की तलाश
हादसे के बाद टक्कर मारने वाला मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
एक तरफ रक्षाबंधन की राखी थी, दूसरी तरफ अस्पताल से आई मौत की खबर… त्योहार की खुशियां देखते ही देखते एक परिवार के लिए जिंदगी भर की टीस बन गईं।


