ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

ढोढर में दो मौतों के बाद महिला के परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, रक्षाबंधन पर पुलिस ने निभाया भाई का फर्ज

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

ढोढर में दो मौतों के बाद महिला के परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, रक्षाबंधन पर पुलिस ने निभाया भाई का फर्जढोढर में दो मौतों के बाद महिला के परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार ।

रक्षाबंधन के दिन पुलिस ने निभाई मानवता की मिसाल, महिला का कराया अंतिम संस्कार

रतलाम/ढोढर। ढोढर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट से महिला और पुरुष के शव मिलने की घटना के बाद अब मामले में एक और भावुक मोड़ सामने आया है। दोनों की मौत के बाद महिला के परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार करने से इनकार किए जाने की जानकारी सामने आई है।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आगे बढ़कर महिला के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई। खास बात यह रही कि रक्षाबंधन के दिन पुलिसकर्मियों ने भाई का फर्ज निभाते हुए महिला का अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान पुलिस की मानवीय पहल की चर्चा क्षेत्र में रही। अन्य ख़बर के लिए 👇👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

बेसमेंट में मिले थे दोनों के शव

गौरतलब है कि ढोढर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट से ईश्वर लाल प्रजापत और चंदाबाई के शव बरामद हुए थे। प्रारंभिक जानकारी में दोनों के बीच लंबे समय से संबंध और साथ रहने की बात सामने आई थी। मृतक ईश्वर लाल मकान निर्माण का ठेकेदार बताया गया था।

घटना के बाद पुलिस को मौके से सल्फास की गोलियां और सुसाइड नोट भी मिला था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की थी।

पुलिस की पहल बनी चर्चा का विषय।

सभी ख़बर के लिए ग्रुप मे शामिल हो कर देखिए रोज ताजा अपडेट 👇👇

https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4

महिला के परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार से इनकार के बाद पुलिस के सामने भी चुनौती की स्थिति बनी। ऐसे में पुलिस ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई। रक्षाबंधन जैसे भाई-बहन के पवित्र रिश्ते वाले दिन पुलिस द्वारा निभाई गई यह जिम्मेदारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।

फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अंतिम संस्कार को लेकर सामने आई परिस्थितियों और परिवार की ओर से इनकार के कारणों की भी जानकारी जुटाई जा


रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather