शंकर मंदिर पहुंचा जहां सुख समृद्धि ओर अच्छी बारिश की कामना की-

जावरा फोटो । स्थानीय गवली समाज ने भुजरियां पर्व मनाया। ब्राहम्ण गली पटेल निवास से किशोर पटेल के नेतृत्व में भुजरियां का चल समारोह निकालकर ज्वारे का विसर्जन किया। ग्रुप में शामिल हो कर दीजिए सभी खबर सिंगल क्लिक 👇👇https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4
मिडिया प्रभारी चेतन गवली ने बताया कि रक्षाबंधन के 10 दिन पहले नाग पंचमी के दिन समाज के प्रत्येक घरों में ज्वारे बोए जाते है जो राखी के दूसरे दिन ज्वारों की समाज के सभी घरों में पूजा की जाती है। जिसके बाद चल समारोह निकाला जाता है। टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें 👎👎
https://youtube.com/@mpnationalnews24
समारोह में महिलाएं सिर पर ज्वारे रखकर गीत गाते हुए नृत्य करते हुए नजर आई है तो पुरूष-युवागण बाना-डंडा खेलते हुए चलते रहे। चल समारोह प्रमुख मार्गो से होता हुआ पुल बाजार स्थित शंकर मंदिर पहुंचा जहां नदी में ज्वारे का विसर्जन किया गया। इस दौरान युवाओं ने समाज के वरिष्ठजन सेवाराम मेहता, चुन्नीलाल मेहता, मुन्ना सतोगिया व किशोर पटेल का आभार व्यक्त करते हुए एक-दुसरे को ज्वारे भेंटकर भगवान से धन-धान्य, सुख समृद्धि, अच्छी बारिश की कामना की।
इस मौके पर मुन्ना मेहता, पूरण मेहता, आशाराम मेहता, मनीराम सतोगिया, लक्ष्मण सतोगिया, ताराचंद मेहता, शंकर मोहनिया, श्याम सतोगिया, नानु सतोगिया,, पूरण सतोगिया, कृष्णा मेहता, जीवन मोहनिया, दीपक सतोगिया, नानु मोहनिया, राजु मोहनिया, राजु मेहता, अनिल मोहनिया, कैलाश सतोगिया, लाखन सतोगिया, प्रहलाद सतोगिया, विकास गवली, अर्जुन सतोगिया, प्रदीप सतोगिया, रवि सतोगिया, भूरिया मेहता, सचिन मेहता, सन्नी मेहता, साहिल मेहता, सिदांत सतोगिया, हर्र्ष मेहता के साथ बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। आध्यात्मिक शिक्षा के लिए 👇👇


