ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

रतलाम चक्काजाम मंदिर में हनुमान प्रतिमा खंडित मिलने से आक्रोश, दो घंटे बंद।।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

हिंदू संगठनों और समाजजनों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन ।

रतलाम जिले में मंदिर परिसर में भगवान हनुमान की प्रतिमा के अवशेष मिलने के बाद सोमवार शाम से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठनों और समाज के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और प्रतिमा खंडित किए जाने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रुप मे शामिल होने के बाद देख सकते है रोज ताजा अपडेट 👇👇

https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4

बताया जा रहा है कि मंदिर के आसपास प्रतिमा के टूटे हुए अवशेष मिले हैं, हालांकि पूरी प्रतिमा मौके पर नहीं मिली। घटना की जानकारी फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

करीब दो घंटे रहा चक्काजाम

आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया। इससे मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से चर्चा की।

अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आश्वासन दिया। प्रशासन की समझाइश और आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और यातायात व्यवस्था सामान्य हुई। अन्य ख़बर पर एक नज़र 👇https://youtube.com/@mpnationalnews24

मंगलवार को नई हनुमान प्रतिमा स्थापित

घटना के बाद प्रशासन ने मंगलवार को कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में मंदिर में भगवान हनुमान की नई प्रतिमा स्थापित कराई की बात की। प्रतिमा स्थापना के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

नई प्रतिमा स्थापित किए जाने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी रखी गई, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

मंदिर के आसपास पुरानी बावड़ी और सुनसान क्षेत्र स्थानीय जानकारी के अनुसार मंदिर के पास एक पुरानी बावड़ी भी मौजूद है। मंदिर के आसपास का क्षेत्र अपेक्षाकृत सुनसान बताया जा रहा है और यहां लोगों की आवाजाही भी कम रहती है। आध्यात्मिक शिक्षा की की अपडेट उपलब्ध हैं 👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

मंदिर के आसपास गंदगी का ढेर भी लगा हुआ है। ऐसे में घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान देने की मांग की है।

प्रतिमा कैसे खंडित हुई, जांच के बाद होगा स्पष्ट फिलहाल प्रतिमा किस तरह और किन परिस्थितियों में खंडित हुई, इसे लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास मिले अवशेष और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

प्रशासन की ओर से नई प्रतिमा स्थापित किए जाने के बाद फिलहाल स्थिति शांत है। अब लोगों की नजर पुलिस जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर होने वाली कार्रवाई पर है।

नारद न्यूज़ 24 — स्थानीय खबर, सीधे आपके बीच।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather