रतलाम में ई-स्कूटी विस्फोट से लगी आग का दर्दनाक अंत: बेटी के बाद मां ने भी तोड़ा दम।

रतलाम की विंध्यावासिनी कॉलोनी में 19 अगस्त की रात ई-स्कूटी में हुए विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। हादसे में झुलसी 16 वर्षीय बेटी अंतिम की मौत के पांच दिन बाद शनिवार को उसकी मां बिंदुकुंवर (36) ने भी इंदौर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे की रात बिंदुकुंवर अपनी दोनों बेटियों के साथ घर में सो रही थीं। अचानक कमरे में धुआं और आग फैलने से उनकी आंखें खुलीं तो चारों ओर लपटें दिखाई दीं। शोर सुनकर पड़ोसियों ने मशक्कत कर तीनों को घर से बाहर निकाला। अन्य खबरों के लिए ग्रुप में शामिल हो कर देखिए 👇👇
https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4
इस हादसे में बड़ी बेटी विजय लक्ष्मी बाल-बाल बच गई, जबकि मां बिंदुकुंवर और छोटी बेटी अंतिम गंभीर रूप से झुलस गई थीं। दोनों को पहले रतलाम मेडिकल कॉलेज और फिर इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल रेफर किया गया था।

इलाज के दौरान मंगलवार को 16 वर्षीय अंतिम की मौत हो गई, जबकि मां आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझती रहीं। बताया गया कि मां को बेटी की मौत की जानकारी तक नहीं दी गई थी। शनिवार शाम करीब 4 बजे मां ने भी दम तोड़ दिया।
https://youtube.com/@mpnationalnews24

बिंदुकुंवर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थीं और तलाक के बाद अपनी दोनों बेटियों की अकेले देखभाल कर रही थीं। बेटी का अंतिम संस्कार रावटी के पास तंबोलिया गांव में किया गया था। अब मां का शव भी तंबोलिया ले जाया जाएगा, जहां रविवार को अंतिम संस्कार होगा।

एक ही हादसे ने मां-बेटी दोनों को छीन लिया। विंध्यावासिनी कॉलोनी की इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।👇👇


