अंतरजिला चोरी गिरोह पर रतलाम पुलिस का शिकंजा

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

अलीराजपुर का आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में धार समेत अन्य जिलों में सक्रिय नेटवर्क की जानकारी
रतलाम। जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रतलाम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने अंतरजिला चोरी गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मुन्ना पिता दरियाब सिंह गणावा (31), निवासी फुट तालाब बड़ा, थाना बोरी, जिला अलीराजपुर के रूप में हुई है।

सभी ख़बर की ताजा अपडेट के लिए ग्रुप मे शामिल हो कर देखिए रोज की खबर 👇👇

https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश कुमार पन्द्रो एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में चोरी की घटनाओं के संबंध में विशेष टीम गठित कर संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा रही थी।
मुखबिर सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस
पुलिस को जांच के दौरान सूचना मिली कि थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में हुई चोरी की घटनाओं में अलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र से जुड़े कुछ आरोपियों की संलिप्तता हो सकती है। सूचना विकसित करने के बाद पुलिस टीम ने मुन्ना गणावा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम सहित अन्य स्थानों पर चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी को अपराध क्रमांक 95/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में धार के आरोपी का नाम भी सामने आया
पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ में प्यारसिंह बामनिया, निवासी करचट, थाना टांडा, जिला धार का नाम सामने आया है। पुलिस इस संबंध में जानकारी जुटाते हुए आगे की विवेचना कर रही है।

अन्य खबरों के लिए चैनल को लाईक और सस्क्राइव ज़रूर करें 👇👇https://youtube.com/@mpnationalnews24

जांच में यह भी जानकारी सामने आई है कि थाना बोरी, जिला अलीराजपुर और थाना टांडा, जिला धार क्षेत्र के करीब 20 से 25 लोगों की अलग-अलग टीमें बनाकर विभिन्न जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस द्वारा इस पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका की पुष्टि के प्रयास जारी हैं।
पुलिस रिमांड में होगा विस्तृत खुलासा
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस द्वारा चोरी की अन्य घटनाओं, गिरोह में शामिल साथियों, चोरी गए सामान तथा विभिन्न जिलों में सक्रिय नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला
पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपी मुन्ना गणावा के विरुद्ध थाना बोरी, जिअला अलीराजपुर में मारपीट एवं महिला संबंधी अपराध के दो प्रकरण तथा चोरी का एक अपराध पूर्व से दर्ज होना पाया गया है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी में उनि. ध्यानसिंह सोलंकी, प्र.आर. अनिल सोलंकी, प्र.आर. दिलीप रावत (थाना नामली), आर. रवि चंदेल एवं आर. गोविन्द गेहलोत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं उपुअ. गायत्री सोनी, उनि. उदयभान राय, प्र.आर. राधूसिंह भिड़े, आर. मयंक जाटव, आर. पवन तथा साइबर सेल से उनि. जीवन बारिया एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
अन्य खबरों का खुलासा 👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

रतलाम पुलिस द्वारा चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के निराकरण के लिए तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
नारद न्यूज़ 24 | “रतलाम में अंतरजिला चोर गिरोह का खुलासा! अलीराजपुर का आरोपी गिरफ्तार, 20-25 लोगों की टीमों से चोरी का दावा”
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather