रतलाम, 7 सितंबर 2026। डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम की मेडिकल एजुकेशन यूनिट (MEU) द्वारा “International Postgraduate Medical Training Pathways” विषय पर कार्यशाला एवं लाइव इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. सुरेश प्रभाकर ने अतिथि वक्ता के रूप में सहभागिता की। उन्होंने विद्यार्थियों एवं चिकित्सकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं मेडिकल प्रशिक्षण के विभिन्न अवसरों तथा करियर संभावनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।👎 https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4

कार्यक्रम में माननीय डीन डॉ. अनीता मूथा, MEU कोऑर्डिनेटर डॉ. संजीब दास , डॉ. ध्रुवेंद्र पांडे (Nodal incharge,FDP & PG Skill Training) और डॉ. अतुल कुमार ( HOD, सर्जरी विभाग) की गरिमामयी उपस्थिति रही। अन्य ख़बर 👇👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
लाइव इंटरैक्टिव सत्र के दौरान विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा प्रशिक्षण एवं उच्चतर चिकित्सा शिक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ द्वारा मार्गदर्शन एवं समाधान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा विद्यार्थियों एवं चिकित्सकों को देश-विदेश में उपलब्ध उच्चतर चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के अवसरों से अवगत कराना तथा उनके करियर संबंधी निर्णयों में उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा।


