ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

रतलाम में मेडिकल कॉलेज की महिला गार्ड ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम में मेडिकल कॉलेज की महिला गार्ड ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी रतलाम,07 सितंबर। शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत शिवनगर में सोमवार को शासकीय मेडिकल कॉलेज में पदस्थ एक 22 वर्षीय महिला सुरक्षा गार्ड ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के समय युवती घर पर अकेली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शिवनगर निवासी नाजमीन खान (22) पिता जफर खान शासकीय मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थी। वह रविवार रात अपनी दोपहर 3 से रात 11 बजे की शिफ्ट पूरी कर घर लौटी थी। सोमवार सुबह परिजनों के साथ खाना खाने के बाद उसकी मां और छोटा भाई अपने-अपने काम पर चले गए थे। ग्रुप में शामिल हो कर देख सकते हैं ताजा अपडेट 👇👇

https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4

पिता के ड्यूटी से लौटने पर हुआ खुलासा कटारिया फैक्ट्री में गार्ड का काम करने वाले पिता जफर खान जब सुबह करीब 10 बजे नाइट ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने और फोन लगाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों की मदद से जब दरवाजा तोड़ा गया, तो नाजमीन कमरे में लकड़ी की बल्ली पर दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अन्य खबरों पर चलित एक नज़र 👎👎

https://youtube.com/@mpnationalnews24

घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आध्यात्मिक खबरों का खुलासा ❌❌🫵🤔👎

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather