ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

नेशनल लोक अदालत में 1,821 लंबित प्रकरणों का निराकरण, 2500 लोग लाभान्वित

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

नेशनल लोक अदालत में 3,016 प्रकरणों का निराकरण, करीब ₹11.81 करोड़ के अवार्ड/राशि का निपटारा।

रतलाम। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार शनिवार 12 सितंबर 2026 को जिला न्यायालय रतलाम के एडीआर भवन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

नेशनल लोक अदालत के लिए पूरे जिले में 37 खंडपीठों का गठन किया गया था। न्यायालय में लंबित समझौता योग्य 2,052 प्रकरणों में से 1,821 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इससे लगभग 2,500 लोग लाभान्वित हुए तथा ₹9,87,77,575 का अवार्ड पारित किया गया।

🚗 मोटर दुर्घटना मामलों में बड़ी राहत
मोटर दुर्घटना दावा के 89 प्रकरणों का निराकरण करते हुए कुल ₹4,09,35,000 के अवार्ड पारित किए गए। वहीं 728 ट्रैफिक चालान मामलों में ₹1,47,700 की राशि जमा कराई गई।
उपभोक्ता फोरम के 5 लंबित प्रकरणों का भी निराकरण हुआ, जिनमें ₹19,37,252 के अवार्ड पारित किए गए।
देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें ग्रुप में शामिल हो कर देख सकते रोज की ताजा खबरों का खुलासा 👇👇

https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4

🏦 प्रीलिटिगेशन मामलों में भी समाधान
बैंकों, फाइनेंस कंपनियों, बीएसएनएल, नगर निगम सहित अन्य विभागों से जुड़े मुकदमा-पूर्व 4,592 प्रकरणों में से 1,195 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इन मामलों में ₹1,93,08,101 की राशि जमा कराई गई और 1,200 से अधिक व्यक्ति लाभान्वित हुए।

नगर निगम रतलाम एवं अन्य नगर पालिका/परिषदों के जलकर एवं संपत्तिकर से जुड़े 568 प्रकरणों का निराकरण करते हुए ₹1,38,57,782 की राशि जमा कराई गई। प्रेस नोट के अनुसार कलेक्शन एवं प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया समाचार लिखे जाने तक जारी थी।
⚖️ राजस्व मामलों का भी निराकरण

 

कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व न्यायालय के 172 फौजदारी एवं 185 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। टीवी यूट्यूब चैनल पर 👎👎 चैनल को लाईक और सस्क्राइव ज़रूर करें 👇👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

❤️ पांच साल के अलगाव के बाद फिर साथ आए पति-पत्नी
नेशनल लोक अदालत की सबसे भावनात्मक सफल कहानियों में से एक में करीब पांच वर्ष से अलग रह रहे पति-पत्नी को न्यायालय की सक्रिय पहल एवं काउंसलिंग के माध्यम से फिर एक साथ लाया गया।

वर्ष 2017 में विवाह के बाद दंपती के दो बच्चे हुए थे। पारिवारिक विवाद के चलते दोनों अलग हो गए थे और वर्ष 2022 में मामला पुलिस तक पहुंचा। न्यायालय द्वारा फरवरी से दोनों पक्षों के बीच संवाद एवं समझौते की संभावनाओं पर काम किया गया। प्री-सिटिंग में विशेष काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने फिर साथ रहने पर सहमति जताई।
लोक अदालत में दोनों ने कहा कि अब उनके बीच कोई विवाद नहीं है और वे पुनः साथ वैवाहिक जीवन बिताना चाहते हैं। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री नीना आशापूरे ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

👴 वरिष्ठ नागरिकों को मिला ₹32 लाख का प्रतिकर
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के करीब तीन वर्ष पुराने मामले में वरिष्ठ नागरिक आवेदकों के पक्ष में भी समझौता हुआ। उनके पुत्र की मृत्यु से संबंधित मामले में बीमा कंपनी द्वारा ₹32 लाख प्रतिकर राशि दिए जाने का आदेश नेशनल लोक अदालत में पारित किया गया। आध्यात्मिक खबर की उठा पटक 👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

🚰 आमजन के लिए आरओ मशीन भेंट
नेशनल लोक अदालत के अवसर पर लीड बैंक मैनेजर के मार्गदर्शन में बैंक मैनेजर श्री हरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा आमजन के लिए शुद्ध पेयजल की सुविधा के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आरओ कार्यालय को आरओ मशीन भेंट की गई।

कार्यक्रम में न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ, बैंक अधिकारी, नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस, बीएसएनएल, पैरालीगल वालेंटियर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
नारद न्यूज़24 — जनहित की खबर, सीधे आपकी नजर।
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather