ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

खाद्य सुरक्षा विभाग ने रतलाम एवं जावरा के होटल एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण*

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम 13 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार जिले में बड़े होटल व रेस्टोरेंट की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके परिपालन में रतलाम तथा जावरा में स्थित होटल एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया।

रतलाम में समता सागर होटल का निरीक्षण किया गया जहां से जांच हेतु पनीर काबुली चना एवं रेड चेरी के नमूने लिए गए। इसी क्रम में होटल सेंट्रल बालाजी सैलाना रोड का निरीक्षण किया गया। जहां से जांच हेतु चपाती में चिपड़ने वाले बटर का नमूना लिया गया। मौके पर साफ सफाई एवं खाद्य पदार्थों के उचित तरीके से रखरखाव के निर्देश दिए गए।

*जावरा में दही, पनीर एवं रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने लिए*

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल द्वारा ढाबा शब्बा न्यू जैन ढाबा भूतड़ा टोल नाके के पास जावरा का निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रभारी प्रकाश पिता प्रेमनाथ सिद्ध फर्म का संचालन करते पाए गए। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत मिलावट की शंका के आधार पर दही का नमूना लिया गया। मौके पर खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने को कहा गया। कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस एवं पेस्ट कंट्रोल के सर्टिफिकेट दिखाने को कहा गया एवं साफ सफाई रखने के लिए निर्देशित किया गया।

इसी प्रकार होटल श्री रमैया पैलेस रूपनगर फंटा जावरा रतलाम से प्रोपराइटर दीपक राठौर पिता शंकर लाल राठौर से खाद्य पदार्थ पनीर एवं रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया।लिए गए सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। नमूना एवं निरीक्षण कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather