ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने चित्रों में उकेरे अपने सपनों के भारत के रंग*

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम 19 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में छोटे बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थियों तक ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए चित्रों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना को अभिव्यक्त किया। अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को उनकी रचनात्मक प्रतिभा और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों को केंद्र में रखते हुए आकर्षक चित्र बनाए। अनेक विद्यार्थियों ने विकसित भारत की परिकल्पना को चित्रों में उकेरते हुए देश में हो रहे विकास कार्यों, आधुनिक सुविधाओं, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कला प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पूरे मनोयोग से चित्र तैयार किए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचनाओं की सराहना की और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। ‘मेरे सपनों का भारत’ गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचारों और कल्पनाओं को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने का अवसर मिल रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather