ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर पथराव! आधा दर्जन वाहनों को बनाया निशाना, कार के शीशे टूटे

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर पथराव, आधा दर्जन वाहनों को बनाया निशाना
दो कारों के शीशे टूटे, एक युवक घायल; धामनोद टोल नाके पर पहुंचकर वाहन चालकों ने दी सूचना
रतलाम। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वाहनों पर पथराव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शनिवार रात 19 सितंबर को करीब 9:45 से 10 बजे के बीच झाबुआ जिले के थांदला और रतलाम जिले के रामपुरिया के बीच अज्ञात बदमाशों ने गुजर रहे करीब आधा दर्जन वाहनों पर पथराव कर दिया। घटना में दो कारों के शीशे क्षतिग्रस्त होने तथा एक कार सवार युवक के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात झाबुआ की ओर से कई वाहन रतलाम की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान थांदला-रामपुरिया के बीच अचानक अज्ञात लोगों ने वाहनों पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। पथराव से एक कार के सामने का शीशा और दूसरी कार के साइड गेट का कांच टूट गया। घटना से वाहन सवारों में अफरा-तफरी मच गई।
चालकों ने मौके पर वाहन रोकने के बजाय तेजी से वाहन चलाते हुए धामनोद टोल नाके पर पहुंचकर कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद रतलाम से दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव सहित पुलिस अधिकारी टोल नाके पर पहुंचे और प्रभावित वाहन चालकों एवं सवारों से घटना की जानकारी ली। ग्रुप में शामिल हो कर देखिए रोज ताजा अपडेट 👉👎https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4
पहले भी हो चुकी हैं पथराव की घटनाएं
एक्सप्रेस-वे पर पथराव की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 7 सितंबर 2026 की रात करीब 11 बजे भी थांदला-रतलाम के बीच वाहनों पर पथराव किया गया था, जिसमें कई वाहनों के शीशे टूटने की जानकारी सामने आई थी। रतलाम-झाबुआ के बीच एक्सप्रेस-वे के हिस्से में रात के समय इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।

घटनाओं को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, CCTV एवं नाइट विजन ड्रोन से निगरानी तथा रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने जैसे कदम उठाए जाने की जानकारी है। इसके बावजूद दोबारा पथराव की घटना सामने आने से एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।https://youtube.com/@mpnationalnews24
फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है तथा पथराव करने वाले अज्ञात लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather