तकनीक में रतलाम पुलिस का परचम | CCTNS में प्रदेश में प्रथम स्थान, 48 विवेचकों को सम्मानरतलाम। तकनीक आधारित पुलिसिंग और वैज्ञानिक विवेचना के क्षेत्र में रतलाम पुलिस ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अगस्त माह की CCTNS मासिक रैंकिंग में ‘A’ श्रेणी के जिलों में रतलाम पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन में जिले के थानों द्वारा CCTNS सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में जारी आठ मासिक CCTNS रैंकिंग में रतलाम पुलिस ने चार बार प्रथम और तीन बार द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
तकनीक से पुलिसिंग में आई तेजी
CCTNS के माध्यम से FIR दर्ज करने से लेकर विवेचना और चालान प्रस्तुत करने तक की प्रक्रिया डिजिटल रूप से संचालित की जा रही है। इससे रिकॉर्ड संधारण, डेटा प्रबंधन और प्रक्रिया की समयबद्धता में सहायता मिल रही है।

रतलाम पुलिस द्वारा CCTNS के साथ ICJS, ई-साक्ष्य, ई-प्रॉसिक्यूशन, ई-FSL और ई-विवेचना जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी उपयोग किया जा रहा है।
ई-साक्ष्य के माध्यम से घटनास्थल की फोटो और वीडियोग्राफी को डिजिटल साक्ष्य के रूप में संधारित किया जा रहा है। वहीं ई-प्रॉसिक्यूशन के जरिए विधिक राय एवं स्क्रूटनी की प्रक्रिया में सहायता मिल रही है।
ई-FSL के माध्यम से फोरेंसिक रिपोर्ट की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने तथा ई-विवेचना के लिए उपलब्ध टैबलेट के जरिए फील्ड स्तर पर डिजिटल विवेचना को बढ़ावा देने की बात पुलिस ने कही है।

इसके अलावा ऑनलाइन ई-समंस और वारंट की तामीली, ऑनलाइन MLC एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा CCTNS और ICJS के माध्यम से आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त करने जैसी व्यवस्थाओं से पुलिस कार्यवाही में सुविधा मिल रही है।
48 विवेचकों का सम्मान।
ज्यादा खबरों के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए वैज्ञानिक एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना करने वाले जिले के 48 विवेचकों को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इन उत्कृष्ट विवेचकों को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा भी की गई है। पुलिस के अनुसार, इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग, गुणवत्तापूर्ण डेटा एंट्री और वैज्ञानिक विवेचना के लिए प्रोत्साहित करना है। ग्रुप में शामिल हो कर देखिए रोज ताजा अपडेट 👇👇
https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4
CCTNS टीम की भी अहम भूमिका
जिला मुख्यालय पर पदस्थ CCTNS टीम द्वारा थानों के साथ लगातार समन्वय कर तकनीकी समस्याओं के समाधान में सहयोग किया जा रहा है। टीम द्वारा थानों का भ्रमण कर सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर संबंधी समस्याओं का निराकरण करने के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों को तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
CCTNS टीम में प्रधान आरक्षक बलराम पाटीदार, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह बिष्ट, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक लोमेश शर्मा, प्रधान आरक्षक कंप्यूटर सपना भाटिया एवं प्रधान आरक्षक सीमा की महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई है।
देश का बढ़ता न्यूज नेटवर्क 👎👎
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
रतलाम पुलिस की इस उपलब्धि से जिले में तकनीक आधारित पुलिसिंग, डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन और वैज्ञानिक विवेचना को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


