जेल में बंद फर्जी नारकोटिक्स टीआई पर एक और बड़ा आरोप! प्रॉपर्टी ब्रोकर के बाद जीजा को भी बनाया निशाना, 15.45 लाख की ठगी का दाव ।
मुंबई केस सेटलमेंट के नाम पर रकम लेने का आरोप, तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने से बढ़ी सनसनी खबर:

रतलाम जेल में बंद कथित फर्जी नारकोटिक्स टीआई सपना ठाकुर से जुड़ा एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि सपना ठाकुर ने प्रॉपर्टी ब्रोकर रुपेश चरपोट से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के बाद उसके जीजा कमल मल्हार को भी अपने कथित पुलिसिया प्रभाव और संपर्कों का भरोसा देकर झांसे में लिया।

कमल मल्हार के मुताबिक, मुंबई से जुड़े एक मामले को पुलिस और प्रभावशाली लोगों के माध्यम से सेटल कराने का भरोसा देकर उनसे 15 लाख 45 हजार रुपए लिए गए। लेकिन आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो मामले में अपेक्षित कार्रवाई हुई और न ही रकम वापस की गई।
इस पूरे मामले से जुड़ी तीन कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई हैं। इनमें सपना ठाकुर, कमल मल्हार को फोन पर रखते हुए मुंबई के इमरान नाम के व्यक्ति से बातचीत करती सुनाई देती है। बातचीत में केस दर्ज कराने, आरोपी को उठवाने, रकम की रिकवरी और मामले को सेटल कराने जैसी बातें सामने आती हैं।

एक कथित बातचीत में सपना कमल से 7-8 पेटी रकम तैयार रखने की बात करती सुनाई देती है। साथ ही पुलिस अधिकारी की तरह प्रभाव जताते हुए कार्रवाई कराने का भरोसा देने की बात भी सामने आती है।
https://youtube.com/@mpnationalnews24
करोड़ों की ठगी के आरोपों से पहले से घिरी सपना
बताया गया है कि रतलाम के तेजा नगर निवासी प्रॉपर्टी ब्रोकर रुपेश चरपोट ने विजय लोढ़ा से संबंधित रकम वापस दिलाने के नाम पर सपना ठाकुर द्वारा संपर्क किए जाने की शिकायत की थी।

आरोप के अनुसार सपना ने खुद को मंदसौर में नारकोटिक्स टीआई बताया और विजय लोढ़ा की संपत्ति की कुर्की कराकर रकम वापस दिलाने का भरोसा दिया।
शिकायत के मुताबिक, इसी भरोसे में पहले कानूनी कार्रवाई और संपत्ति संबंधी काम कराने के नाम पर रकम ली गई। बाद में करोड़ों रुपए नकद तथा तेजा नगर स्थित करीब 1.30 करोड़ रुपए मूल्य का मकान अपने कब्जे में लेने और रजिस्ट्री कराने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।
जीजा को भी दिखाया मुंबई कनेक्शन
रुपेश चरपोट के संपर्क से उसके जीजा कमल मल्हार की सपना से पहचान हुई। कमल का मुंबई से जुड़ा कारोबार भी है। उन्होंने 2024 के एक मामले में एक महिला के खिलाफ मुंबई जीआरपी में शिकायत की थी।

आरोप है कि सपना ने इसी मामले को सुलझाने के लिए मुंबई और वापी में अपने कथित संपर्कों का हवाला दिया। यहां तक कि मुंबई सीएम हाउस में परिचित होने की बात कहकर भी भरोसा दिलाया गया।
इसके बाद कथित रिकॉर्डिंग में सपना मुंबई के इमरान से कमल के मामले को लेकर बातचीत करती सुनाई देती है।
15.45 लाख के बाद क्या हुआ?
कमल मल्हार का आरोप है कि पुलिस और वकील को देने सहित अलग-अलग कामों के नाम पर सपना ने उनसे कुल 15 लाख 45 हजार रुपए लिए। लेकिन बाद में मामला आगे नहीं बढ़ा।👇 अन्य ख़बर पर एक नज़र,,
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
जब कमल ने रकम वापस मांगी तो आरोप है कि सपना ने उन्हें पहचानने से ही इनकार कर दिया।
अब सामने आई कथित रिकॉर्डिंग और पूरे घटनाक्रम ने इस मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। हालांकि, ऑडियो रिकॉर्डिंग की स्वतंत्र पुष्टि और उसमें मौजूद आवाज की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
ग्रुप में शामिल हो कर देखिए रोज ताजा अपडेट,,https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4
मामले में लगाए गए आरोपों की अंतिम सत्यता जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।
नारद न्यूज़ 24 इस मामले में संबंधित पक्ष का आधिकारिक जवाब मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।


