रतलाम: बाजना थाने की कार्यप्रणाली पर सवाल, 22 दिन बाद भी चोरी की रिपोर्ट नहीं लिखे जाने का आरोप
अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 3 लाख रुपए चोरी होने की शिकायत, फरियादी ने दो युवकों पर जताया शक; जांच के निर्देश के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का दावा
बाजना/रतलाम। रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र में करीब 3 लाख रुपए की कथित चोरी के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। हमीरगंज बाजना निवासी ठम्मु मकरानी ने थाना प्रभारी के नाम दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके पुराने घर में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 3 लाख रुपए नकद चोरी कर लिए गए।
फरियादी के अनुसार, 10 सितंबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे जब वे अपने पुराने घर पर टोपी लेने पहुंचे और अलमारी खोली तो लॉकर टूटा हुआ मिला तथा उसमें रखी नगदी गायब थी। शामिल हो कर देखिए रोज ताजा अपडेट 👇👇
https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4
आवेदन में फरियादी ने बताया कि चोरी गई राशि में 500, 200, 100, 50 और 20 रुपए के नोटों की गड्डियां शामिल थीं। उन्होंने अपनी शिकायत में अपनी दुकान पर काम कर चुके दो व्यक्तियों पर चोरी की आशंका भी जताई है। हालांकि, इन व्यक्तियों पर चोरी का आरोप अभी सिद्ध नहीं हुआ है और मामले में पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
22 दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखे जाने का आरोप
फरियादी का कहना है कि उन्होंने 13 सितंबर 2026 को थाना बाजना में लिखित आवेदन दिया था। थाना प्रभारी द्वारा मामले की जांच के निर्देश दिए जाने की बात भी आवेदनकर्ता ने बताई है। लेकिन शिकायत के अनुसार, 22 दिन बीत जाने के बाद भी न तो चोरी की एफआईआर दर्ज की गई और न ही जिन लोगों पर शक जताया गया, उनसे पूछताछ की गई। ताजा अपडेट 👇👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि करीब 3 लाख रुपए की चोरी की शिकायत पर पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की? क्या घटनास्थल की जांच, संदिग्धों से पूछताछ और चोरी की राशि की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई? यदि कार्रवाई की गई है तो उसकी जानकारी फरियादी को क्यों नहीं दी गई?
पुलिस की कार्रवाई पर निगाह
मामला सामने आने के बाद अब बाजना पुलिस की कार्रवाई पर नजर रहेगी। फरियादी ने चोरी की राशि बरामद करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
नारद न्यूज़24 का सवाल:
अगर शिकायत में करीब 3 लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया है, तो 22 दिन बाद भी FIR और जांच की स्थिति क्या है? पुलिस को इस मामले में अपनी कार्रवाई स्पष्ट करनी चाहिए।
https://www.youtube.com/@naradhnews2424👎👎
नोट: आवेदन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नारद न्यूज़24 द्वारा नहीं की गई है। संबंधित व्यक्तियों की भूमिका पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।


