डेलनपुर टोल पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 पेटी अवैध शराब जब्त
फोर्स तूफान वाहन से ₹11.45 लाख की मदिरा बरामद, 2 आरोपी निरुद्ध ,, रोज ताजा ख़बर के लिए शामिल हो 👎👎https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4
रतलाम। आबकारी विभाग ने अवैध रूप से मदिरा परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डेलनपुर टोल के पास एक फोर्स तूफान वाहन से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है।

सहायक आबकारी आयुक्त विकास मण्डलोई के अनुसार, 4 अक्टूबर को आबकारी उपनिरीक्षक अर्पित पांडे द्वारा धामनोद से रतलाम मार्ग पर डेलनपुर टोल के समीप अवैध मदिरा परिवहन की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
https://youtube.com/@mpnationalnews24
इसी दौरान फोर्स तूफान वाहन क्रमांक GJ 09 BM 2538 की जांच की गई। वाहन से बिना पास/परमिट के माउंट 6000 बीयर की 22 पेटियां, बोल्ट बीयर की 10 पेटियां तथा देशी मदिरा प्लेन की 10 पेटियां, कुल 42 पेटियां मदिरा बरामद हुई।

आबकारी विभाग ने वाहन और मदिरा को विधिवत जब्त कर लिया। मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें निरुद्ध किया गया है।
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
विभाग के मुताबिक, जब्त मदिरा और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 45 हजार रुपये है। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई को अवैध शराब परिवहन के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना
जा रहा है।


