हजारों की संख्या में पौधारोपण करने वालों का सम्मान किया गया

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

जय जवान जय किसान पर्यावरण समिति गणेशगंज पिपलौदा में पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

रतलाम 04 जुलाई / जय जवान जय किसान र्प्यावरण समिति गणेशगंज पिपलौदा द्वारा विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संयोजक श्री विवेकसिंह राठौर ने बताया कि वन पाल के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अपने सेवाकाल में उन्होंने 4 लाख 87 हजार 973 पौधे लगाए हैं और सेवानिवृत्ति के बाद 50 हजार पौधारोपण कर चुके हैं। उनका पौधारोपण विशेषकर बांस के पौधों पर आधारित है। इससे मिट्टी का कटाव रुकता ही है, साथ ही बांस की खेती आर्थिक सम्बल भी प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि गणेशगंज से धामेडी तक पौधारोपण किया गया है।https://whatsapp.com/channel/0029VaJYtli8kyyGSdvdZO1Z

कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने पौधारोपण कार्य को सामाजिक आन्दोलन के रुप में संचालित किए जाने की बात कही। एसपी. श्री राहुल लोढा ने एक पौधा अपनी माँ के नाम अभियान के आधार पर प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम 10 पौधे लगाने का आह्नान किया। कलेक्टर श्री राजेश बाथम, एस.पी. श्री राहुल लोढा, जिला वनमण्डलाधिकारी श्री एन.के. दोहरे, श्री एम.एल. हरित, एसडीएम श्रीमती राधा महंत तथा जिले के अन्य विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने जिले में ऐतिहासिक पौधारोपण करने वाले नागरिकों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में श्री रत्नेश विजयवर्गीय, संकल्प बीज अभियान के तहत 20 हजार पौधारोपण, गणपत जाधव, कानवन से श्री प्रजापतिजी, श्री लाखनसिंह, श्री अवधेश प्रतापसिंह, श्री बंसीलालजी, श्री अशोक पाटीदार, श्री गोपाल राठौड, श्री लोकेन्द्र देवडा, कृषक वर्ग से श्री गणपत जाधव, आलोट के श्री संजय जैन, 30 हजार पौधारोपण के लिए श्री रतनसिंह डोडिया, नवराजसिंह शक्तावत 13 वर्षीय को पर्यावरण संबंधी जनजागरुकता हेतु, श्री ओमसिंह भाटी सडक के दोनों और पौधारोपण हेतु, ग्राम तीतरी के श्री जमनालाल पाटीदार, सैलाना में कार्य हेतु सीमा सिंह, श्री राजाराम पाटीदार को नदी का कटाव रोकने, धोलका से श्री बालमुकुन्द पाटीदार को 20 हजार पौधारोपण हेतु,

नाबालिग कार चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर बेकाबू हुई कार : पिता पर प्रकरण दर्ज।

कुशलगढ से श्री खुशालसिंह पाटीदार को 30 हजार पौधारोपण हेतु, बडायला माताजी से श्री किशोर पाटीदार, बोरखेडा से श्री राजेन्द्रसिंह, श्री मंगल पाटीदार, धराड से श्री ईश्वरलाल पाटीदार, मचून से श्री राजाराम पाटीदार, शेरपुर से श्री कैलाश राणा, श्री ओमप्रकाश शर्मा, श्री सत्यनारायण पाटीदार, आम्बा से श्री राजेन्द्रसिंह राठौर, बडनगर से श्री बाबूसिंह यादव, धामनोद से श्री चन्द्र बाबू, ग्राम नौलखा के श्री दिलीप जगदेव को मोतियों की खेती के लिए, सरस्वती शिशु मंदिर शेरपुर के श्री अमरेन्द्रसिंह चौहान को जागरुकता हेतु, बडौदा से श्री अजय पाटीदार, श्री भंवर पाटीदार, श्री लोकेन्द्रसिंह, श्री कमलाशंकर पाटीदार, कमलाखेडा से श्री मुकेश, ताल से श्री रामसिंह परिहार, गुजरपाडा से श्रीमती सावित्री देवी आदि का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया। कलेक्टर तथा सभी ने मैदानी क्षेत्रों में जाकर पौधारोपण संबंधी कार्य की प्रगति का समक्ष में अवलोकन किया। इस दौरान पर्यावरण जागरुकता हेतु बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में पिपलौदा तहसीलदार श्री देवेन्द्रसिंह दानगढ, जनपद सीईओ श्री बी.एस. नलवाया, विशेष सहयोग हेतु श्री संजय भट्ट उपस्थित थे। संचालन श्री राजेश धनोतिया ने किया तथा आभार श्री संजय भट्ट ने माना।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!