नाबालिग कार चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर बेकाबू हुई कार : पिता पर प्रकरण दर्ज।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

: नाबालिग कार चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर बेकाबू हुई कार : बालबाल बचे लोग गुस्साए लोगों के साथ पार्षद ने भी किया चक्का जाम।

 पुलिस ने की कार जब्त, पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज रतलाम, 4 जुलाई। नाबालिग कार चालक ने दोपहर में कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने चक्का जाम किया। नागरिक के साथ चक्का जाम में क्षेत्रीय पार्षद ने भी साथ दिया। पार्षद का कहना था कि निगम के अधिकारी हमारी बात सुनते नहीं है। पुलिस ने कार को जब्तकर कार मालिक और नाबालिग के पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र के डोंगरे नगर के पास शुभम श्री कॉलोनी में लापरवाही पूर्वक कार क्रमांक एमपी 04 सीजे 2724 चलाते हुए नाबालिग ने कई वाहनों को क्षत्रिग्रस्त कर दिया। इसके बाद कार  एक मकान से टकराई। दुर्घटना के बाद क्षेत्र के गुस्साए रहवासियों ने चक्का जाम कर दिया।

Oplus_131072

चक्का जाम करते हुए क्षेत्र के रहवासी और पार्षद जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद बलराम भट्ट भी मौके पर पहुंचे और वह भी चक्का जाम में बैठ गए। लोगों का कहना था कि यह तो गनीमत रही कि उसे दौरान सड़क पर कोई चल नहीं रहा था, वरना वह भी लपेटे में आ जाता। गंभीर हादसा हो सकता था। अभिभावकों को चाहिए कि वह नाबालिगों  को अपने वाहन ना दें।  सभी की मांग थी कि मोड पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाए। इस बात पर पार्षद श्री भट्ट का कहना था कि मैंने नगर निगम में कई बार यहां पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की, मगर अधिकारी सुनते नहीं है।

राजेंद्र वर्मा, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम

चार पहिया वाहन कार को किया जब्त तथा गाड़ी चालक को हिरासत में लिया है । गाड़ी भी पकड़ ली गई है। मामले में वैधानिक कार्रवाई  की जा रही है। गाड़ी मालिक और पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज होगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather