रतलाम एसपी लोढ़ा के कार्य क्षेत्र मे धोखाधड़ी करने वाले को धरदबोचा

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

किराये से लेकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिर धर दबोचा है।

आरोपी 52 वर्षीय मोहम्मद फारूक पुत्र फकीर मोहम्मद निवासी एमएम करीम अपार्टमेंट मकरबा सर्केस अहमदाबाद (गुजरात) 5 माह से फरार था। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे रविवार तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

 

पुलिस के अनुसार फरियादी गिरीश मेहता निवासी स्टेशन रोड ने फरवरी 2024 में रिपोर्ट की थी कि नवंबर 2023 में मोहम्मद फारूक नामक व्यक्ति ने रतलाम का रहने वाला बताकर एक अन्य व्यक्ति के साथ उनसे आकर मिला था।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

फारूक ने कहा था कि वह फायनेंस कंपनी खोलना है, जिसके लिए कार्यालय व निवास करने के लिए एक भवन किराये से चाहिए। उन्होंने एग्रीमेंट कर एक भवन उसे किराये पर दे दिया था।

 

उसे लोकल एड्रेस पर मोबाइल फोन की नई सिम ली थी तथा महाराष्ट्र बैंक में खाता खुलवाया था। इसके साथ ही उसने एक अखबार में गेट ग्लोबल नाम से फाइनेंस कंपनी का विज्ञापन दिया था तथा कर्मचारियों को इंटरव्यू लेकर भर्ती किया था।https://www.facebook.com/dolat.patidar

मकान मालिक से भी मांगे थे 27 लाख रुपए इसके अलावा उसने मकान मालिक गिरीश मेहता से यह कहकर 27 लाख रुपयों की मांग की थी कि उसकी कंपनी का लाइसेंस आरबीआई से प्रक्रिया में है, उसे 122 लोगों को उनकी फाइलों पर लोन वितरित करना है। आरबीआई से अप्रूवल होते ही वह रुपये वापस कर देंगा। इस पर गिरिश मेहता ने उसे 14 लाख रुपए नगद दिए थे तथा 13 लाख रुपए गेट ग्लोबल फाइनेंस कंपनी के रतलाम स्थित महाराष्ट्र बैंक के खाते में भेजे थे।रुपये लेकर फरार हो गया था

फारूक रुपये प्राप्त होने पर वह मुंबई आरबीआई ऑफिस जाने का बात कहकर ऑफिस का सेटअप फर्नीचर आदि छोड़कर फरार हो गया था। गिरिश मेहता की रिपोर्ट पर भादंवि की धारा 420, 406, 467, 468, 471, 34, 120 बी में प्रकरण दर्ज किया गया था।तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

एसपी राहुल कुमार लोढा के निर्देशन, एएसपी राकेश खाखा व सीएसपी अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में मोहम्मद फारूक की गिरफ्तारी के लिए स्टेशन रोड थाना व सायबर सेल  अमित जी शर्मा, राकेश पाटीदार के साथ अन्य ग्रुप संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम ने खोजबीन कर उसका पता लगाया तथा उसे गिरफ्तार कर लिया।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!