महू-नीमच हाईवे पर भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से मां और एक माह के बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल
नामली कृषि उपज मंडी के पास बाइक को पीछे से मारी टक्कर, चार वर्षीय बेटी को आई मामूली चोट; हादसे के बाद ट्राला चालक फरार
रतलाम/नामली। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में महू-नीमच हाईवे पर सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नामली नगर के समीप कृषि उपज मंडी के पास तेज रफ्तार ट्राले ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।👎👎https://youtube.com/@mpnationalnews24 हादसे में बाइक पर सवार 23 वर्षीय महिला सुगनाबाई और उसके महज एक माह के बेटे हर्षित की मौत हो गई, जबकि महिला का पति अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उनकी चार वर्षीय बेटी अर्चना को मामूली चोट आई है। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वैकल्पिक फ़ोटो,,

बेटे का जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने जा रहा था परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदसौर जिले के दलोदा के पास स्थित ग्राम लामगरी निवासी 25 वर्षीय अनिल अपनी पत्नी सुगनाबाई और बच्चों के साथ रतलाम जिले के ग्राम बड़ौदा स्थित अपने ससुराल आया हुआ था। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने ससुर की बाइक पर पत्नी सुगनाबाई, चार वर्षीय बेटी अर्चना और एक माह के बेटे हर्षित को साथ लेकर नामली जा रहा था। परिवार का उद्देश्य नवजात बेटे का जन्म प्रमाण-पत्र बनवाना था।
पीछे से आई टक्कर, सड़क पर दूर जा गिरे बाइक सवार
परिवार महू-नीमच हाईवे पर नामली कृषि उपज मंडी के समीप पहुंचा ही था कि मंदसौर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर दूर-दूर जा गिरे। हादसे में सुगनाबाई को गंभीर चोटें आईं और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।👇 https://www.youtube.com/@naradhnews2424उसका पति अनिल और एक माह का बेटा हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बेटी अर्चना को मामूली चोट आई।
मेडिकल कॉलेज में नवजात ने भी तोड़ा दम
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर नामली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों तथा मृतका को मेडिकल कॉलेज रतलाम भिजवाया।
उपचार के दौरान एक माह के मासूम हर्षित की भी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अनिल का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।
फरार ट्राला चालक की तलाश में जुटी पुलिस।



