मां के नाम अभियान के तहत रतलाम जिले में हुआ वृक्षारोपण ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

  दिनांक 11 जुलाई को पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में सैलाना थाना, जावरा ,परिसर और पुलिस लाइन रतलाम में “एक पौधा मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढ़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा , नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे, एसडीओपी रतलाम अभिलाष भलावी, डीएनए ट्रैफिक अनिल राय, फोरेंसिक अधिकारी अतुल मित्तल, सहित अनेक रक्षित पर्यवेक्षक मोहन भर्रावत आदि की के साथ उपस्थिति में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों भी शामिल संख्या में मौजूद रहे ।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

एक  पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 11 जुलाई को 24  बटालियन जावरा मे वृक्षारोपण कार्यक्रम हुवा सम्पन्न।

आई पी एस , सेनानी महोदय श्री अमित तोलानी ने अपनी माता श्री ओर अपनी पुत्री के साथ तीन पीढ़ियों की श्रखला के साथ किया व्रक्षारोपन,नीप्र एज़ाज़ शैख़ एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत24  बटालियन जावरा के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को  वृक्षारोपण का भव्य आयोजन किया गया

Oplus_131072

यू तो समस्त भारत वर्ष में एक पौधा मा के नाम अभियान चलाकर व्रहद् स्तर पर समस्त शासकीय व अशासकीय संस्थाओ में पौधा रोपण किया जा रहा है परंतु जावरा चौबीस वी वाहिनी आईपीएस सेनानी श्री अमित तोलानी के नेतृत्व में समस्त स्टाफ ने  परिवारों के साथ उपस्थित रह कर अपने अपने खोदे गए गड्डो में अपनी माँ के नाम वृक्षारोपण किया यह वृक्षारोपण कि रूपरेखा समस्त वृक्षारोपण के आयोजनों से हट कर रही,साथ ही आई पी एस सेनानी श्री अमित तोलानी  स्वयं अपने,माता,पिता,पत्नी,व पुत्री के सहित उपस्थित होकर तीन पीढ़ियों के सामूहिक वृक्षारोपण कर एक पौधा माँ के नाम अभियान को सार्थक किया साथ ही समस्त  बटालियन के परिवार जनों  के साथ सम्मिलित हो कर व्रक्षारोपन कर सभी का उत्साह वर्धन किया ।

जिसमें सेनानी महोदय श्री अमित तोलानी  , अप सेनानी श्री विशाल सिंह  ,सहायक सेनानी रामबाबू पाठक, एसडीओपी जावरा शक्ति सिंह चौहान क्वार्टर मास्टर यशपाल कुठरे, सूबेदार मेजर गजेंद्र सिंह लखेड़ा, बटालियन मेजर ,कन्हैयालाल धनगर, लर्निंग सेंटर प्रभारी राम प्रसाद राठौर, अस्पताल प्रभारी अविनाश यादव

सहित अन्य अधिकारी सपरिवार उपस्थित रहे,इसके साथ ही  सेंटपाल विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया व्रक्षारोपन के इस महा आयोजन के साथ ही सुखद सय्योग यह रहा कि आयोजन कवरेज कर रहे पत्रकार साथी भाई एजाज शेख का जन्मदिन भी इसी तिथि में होने पर आईपीएस अमित तोलानी,जी के नेतृत्व ओर सानिध्य में शैख़ के बाल सखा बटालियन में पदस्थ बटालियन मेजर कन्हैय्या लाल धनगर,व अस्पताल प्रभारी अविनाश यादव सहित पत्रकार साथी भेरूलाल मालवीय,उपेंद्र पाटोदिया,धनपाल सिंह भंडारी शेरपुर, सेवा सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार शेरपुर के साथ एक पौधा माँ के नाम वृक्षारोपण किया और इस पौधे का सरक्षण करने का भी प्रण लेकर शैख़ द्वारा अपना जन्मदिन मनाया उक्त जानकारी नारद न्यूज 24 संवाद दाता धनपाल सिंह भंडारी शेरपुर तहसील पिपलौदा ।

https://www.facebook.com/dolat.patidar

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आगामी दिनों में जिले के सभी थानों पर मिलकर कुल 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!