रतलाम, नारद न्यूज प्रधान सम्पादक। औद्योगिक थाना क्षेत्र के सैलाना रोड़ ग्राम डेलनपुर पलसोड़ा के बीच में स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत 26 वर्षीय युवक द्वारा छह वर्षीय बालिका के साथ यौन शोषण करने संगीन जुल्म का मामला सामने आया है।

पुलिस ने आरोपित सौरभ अहिरवार निवासी सागर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।https://www.facebook.com/dolat.patidar
पुलिस के अनुसार आरोपित सौरभ अहिरवार ग्राम डेनलपुर में स्थित धाका फैक्ट्री में काम करता है तथा कहीं पर किराये का मकान लेकर रहता है। वह लगभग छह माह से वहां रह रहा है।
वह किराये के एक मकान में वह अकेला रहता है। शनिवार की दोपहर तीन से चार बजे के बीच आरोपित सौरभ अहिरवार एक बालिका को चॉकलेट देने के बहाने बहला-फुसला कर अपने कमरे पर ले गया।https://www.youtube.com/@naradhnews2424
कमरे पर ले जाने के बाद उसने बालिका का यौन शोषण किया कुछ देर बाद बालिका ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिवार के किसी सदस्य को दी। इसके बाद स्वजन बालिका को लेकर औद्योगिक क्षेत्र थाने पर पहुंचे तथा आरोपित सौरभ अहिरवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रकरण र्दज किया तथा एक दल आरोपित की तलाश में डेलनपुर पहुंचा तथा घेराबंदी कर उसे पकड़ा और थाने ले गया प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने बताया कि आरोपित सौरभ अहिरवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65 (2) तथा पाक्सो एक्ट की धारा 5 एम/6 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।https://naradhnews24.in/
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


